Friday, 1 April 2016

इचिंग या खुजली (Itching)

इचिंग या खुजली (Itching)

Itching
त्वचा के किसी भी हिस्से में त्वचा को खुरचने की अनुभूति होना ही खुजली है। खुजली में एक शरीर में एक तरह का सेनसेशन होता है जो कि त्वचा को नोंचने (Scratch) या खुजलाने पर मजबूर कर देता है।
कई बार खुजली (Khujli) सामान्य हो सकती है लेकिन कई बार यह त्वचा संबंधी किसी बीमारी या अंदरूनी किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। इचिंग या खुजली को स्वास्थ्य की भाषा में प्रूराइटस भी कहते हैं।
कई बार व्यक्ति बिना खुजली भी खुजलाता है, ऐसा व्यक्ति के तनाव में होने या अकेलापन महसूस करने के कारण होता है।
यदि खुजली बंद करने के लिए कोई घरेलू उपाय काम ना आ रहा हो या खुजली इतनी बढ़ गई हो गई हो कि व्यक्ति ठीक से सो भी ना पा रहा हो तो इस संबंध में तुरंत चिकित्सक से मिलना चाहिए, क्योंकि इस तरह की खुजली त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है।
यूं तो खुजली लंबे समय तक रहने वाली बीमारी नहीं और अपने आप ठीक हो जाती है। लबे समय तक रहने वाली खुजली किसी अंदरूनी बीमारी से संबंधित होती है जो कि समय के साथ बढ़ भी सकती है। ऐसे में खुजली के कारण को जानकर, इसका उपचार करना चाहिए।
खुजली के प्रकार (Type of Itching)
1. बिना दानों वाली खुजली
2. दाने वाली खुजली
3. बिना दाने या दाने वाली खुजली के कारण खुजली के अन्य लक्षण उत्पन्न होते हैं। खुजली पूरी त्वचा, सिर, मुंह, पांव, अंगुलियों, नाक, हाथ या प्रजनन अंग आदि अंगों में हो जाती है। खुजली अधिकतर इन्हीं स्थानों पर होती है।
4. बिना दानों वाली या दानों वाली खुजली खुश्क या तर हो सकती है।
दाने या बिना दाने वाली खुजली अलग- अलग परिस्थितियों में अलग-अलग प्रकार की हो सकती हैं। कोई खुजली नहाने के बाद कम हो जाती है, कोई रात को कपड़े बदलते समय बढ़ जाती है, कोई गर्म सेंक से घटती है, कोई स्थान बदल देती है। एक जगह खुजली ठीक होती ही दूसरी जगह होने लगती है। किसी खुजली में खुजलाते खुजलाते खून निकलने लगता है।
- 

इचिंग या खुजली के लक्षण

- खुजली के कारण (Causes of Itching)
खुजली अत्यंत सूक्ष्म जीवाणुओं के संक्रमण से होती है।
  1. गर्मियों में पसीना आता रहता है। बाहर से घर लौटने पर सारा शरीर पसीने से भीगा होता है, लेकिन पंखे व कूलर की ठंडी हवा से कुछ देर में पसीना सूख जाता है। शरीर पर पसीना सूख जाने से खुजली होने लगती है।
  2. कई-कई दिन तक स्नान नहीं करने, त्वचा पर धूल-मिट्टी जमने से खुजली की उत्पत्ति होती है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार खुजली कोई स्वतंत्र रोग नहीं। दूसरे रोगों के कारण त्वचा शुष्क हो जाने से खुजली होती है।
  3. रक्त दूषित होने पर फोड़े-फुंसियां निकलती हैं तो खुजली होती है।
  4. उदर में कृमियों के विषक्रमण से खुजली होती है।
  5. मूत्र त्याग के बाद स्वच्छ जल से योनि को साफ नहीं किया जाए तो जीवाणुओं के संक्रमण से खुजली होती है।
  6. कुछ स्त्री-पुरुष के सिर के बालों में जुए उत्पन्न होती हैं तो तीव्र खुजली होती है।
  7. एक्जिमा व दाद में भी बहुत खुजली होती है।
  8. मधुमेह रोग मे जननांगों के आस-पास तीव्र खुजली होती है।
  9. शीत ऋतु में शीतल वायु के प्रकोप से जब त्वचा शुष्क होकर फटने लगती है तो बहुत खुजली होती है।
  10. ग्रीष्म ऋतु में धूप में चलने-फिरने से घमोरियां निकलने पर खुजली होती है। एलर्जी के कारण भी तीव्र खुजली होती है।

सामान्य उपचार


खुजली से निजात के टिप्स तथा उपाय (Remedie of Itching)
  • खुजली से निजात के लिए अधिक फल-सब्जियों का सेवन करें।
  • सर्दियों में अधिक शीतल वायु के संपर्क से खुजली होने पर प्रतिदिन स्नान से पहले सरसों व तिल के तेल से मालिश करें।
  • चमेली के तेल में नीबू का रस मिलाकर मालिश करने के बाद नहाएं।
  • नीम के पेड़ पर पकी निबौली खाने से खुजली की समस्या नष्ट होती है।
  • टमाटर का रस सुबह और शाम को पीने से खुजली खत्म होती है।
  • रक्त दूषित होने पर खुजली की विकृति होने पर नीम के कोमल गुलाबी पत्ते 6 ग्राम, काली मिर्च के 10 दाने पीसकर जल के साथ सेवन करें।
  • नीम के पत्तों को पानी में उबालकर, छानकर नहाने से खुजली खत्म होती है।
  • नारियल के तेल में कर्पूर मिलाकर मालिश करने से खुजली खत्म करती हैं।
  • अजवायन को पानी में उबालकर, छानकर पीने से खुजली खत्म होती है।
  • कच्चे हरे चनों का प्रतिदिन सेवन करें। चने उपलब्ध ना होने पर अंकुरित चनों का सेवन करें।
  • लहसुन को तेल में पकाकर, उस तेल को छानकर मालिश करने से खुजली नष्ट होती है।
  • खुजली से निजात के घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Itching)

    Home Remedies for Itching
    इंफेक्शन (Infection), एलर्जी (Allergy), किसी कीड़े के काटने से (Insect Bite), त्वचा के शुष्क होने से (Dry Skin), धूप मेुं बहुत ज्यादा रहने आदि कारणों से शरीर में खुजली की समस्या हो सकती है। खुजली से निजात के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम मौजूद हैं लेकिन इनका फायदा भी केवल इस्तेमाल करने भर तक होता है। उसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती है।

    आइए जानें खुजली से निजात के घरेलू नुस्खे (Home remedies for Itching)
    1. नारियल का तेल (Coconut oil)- त्वचा के शुष्क होने या किसी कीड़े के काटने से, खुजली किसी भी कारण से हो, नारियल का तेल बेहद फायदेमंद होता है। नारियल के तेल को खुजली वाले स्थान पर लगाकर हल्के हाथ से मालिश करें। इतना ही नहीं नारियल तेल को पूरे शरीर पर भी लगाया जा सकता है।
    2. पेट्रोलियम जैली (Petroleum jelly)- यदि त्वचा बेहद संवेदनशील (sensitive skin) है तो खुजली से निजात के लिए पेट्रोलियम जैली बेहद अच्छा उपाय है। इसमें कोई भी रसायन नहीं होता और त्वचा पर बेहद प्रभावी भी होती है। इसके इस्तेमाल से न केवल खुजली बल्कि त्वचा की अन्य समस्याएं भी हल हो जाती हैं।
    3. नींबू (Lemon)- नींबू में विटामिन सी (vitamin c) उच्च मात्रा में पाया जाता है। खुजली से निजात के लिए नींबू बेहद अच्छे उपायों में से एक है। नींबू में मौजूद वोलाटाइल (volatile) त्वचा की सूजन और जलन को दूर करते हैं। प्रभावित त्वचा पर नींबू के रस को रूई की सहायता से लगाया जा सकता है।
    4. बेकिंग सोडा (Baking soda)- तीन हिस्से बेकिंग सोडा में एक हिस्सा पानी मिलाकर एक पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाने से खुजली की समस्या से राहत मिलती है। लेकिन त्वचा कटी-फटी हो तो बेकिंग सोडा लगाने से बचना चाहिए।
    5. तुलसी (Basil)- तुलसी में थायमॉल, यूजीनॉल और कैंफर उच्च मात्रा में होते हैं जो खुजली और जलन से राहत देते हैं। तुलसी की कुछ पत्तियों को अच्छी प्रकार धोकर, प्रभावित स्थान पर रगड़ने से खुजली और जलन से राहत मिलती है।
    6. सेब का सिरका (Apple cider vinegar)- सेब के सिरके का इस्तेमाल रूसी से निजात के लिए किया जाता है, उसी प्रकार खुजली में भी यह लाभदायक है। सेब के सिरका में एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुण होते हैं जो कि त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात दिलाते हैं। सेब के सिरका में रूई को भिगाकर प्रभावित स्थान पर लगाने से खुजली की समस्या से राहत मिलती है।
    7. एलोवेरा (Aloevera)- एलोवरा मॉइश्चराइजर से भरपूर होता है जिससे रूखी त्वचा से होने वाली खुजली में यह असरकारी है। एलोवेरा जेल प्रभावित त्वचा पर लगाने से खुजली, जलन और सूजन दूर होती है। त्वचा पर एलोवेरा लगाने के लिए इसकी एक पत्ती को चाकू से बीच से चीर कर उसके अंदर से जैली को बाहर निकालें और शरीर पर हल्के हाथों से मसाज करें।
    8. नीम (Neem)- नीम की पत्तियों को पानी में डालकर उबालें। इसके बाद इस पानी को गुनगुना रहने पर नहायें। नीम में प्राकृतिक तौर पर एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो खुजली को दूर करते हैं। इसके अलावा यदि रक्त में किसी प्रकार की अशुद्धि के कारण खुजली होती है तो सुबह सुबह नीम के छोटे या कच्चे पत्ते चबायें। निबौरी चबाने से भी रक्त साफ होकर खुजली दूर होती है।
    - See more at: http://wwwsipahiya.blogspot.com
  • sipahiya.blogspot.com ;माँ वैष्णो सब ठीक करेगी 

गंजापन (Baldness)


गंजापन (Baldness)

गंजापन (Baldness)

Baldness
पुरुषों में गंजापन (Baldness) एक आम समस्या है। दरअसल गंजापन एक परिस्थिति है जिसमें पुरुषों के सिर पर या तो कहीं बाल नहीं होते हैं या फिर कम बाल होते हैं। गंजापन को चिकित्सकीय भाषा में एलिपिसिया (Alopecia) कहते हैं।
गंजेपन में सबसे गंभीर स्थिति होती है जिसमें आदमी के सिर में एक भी बाल शेष नहीं रहता है।
गंजेपन की स्थिति बालों के अधिक गिरने के साथ उत्पन्न होती जाती है। वैसे आमतौर पर बाल धोने के दौरान मानव के औसतन प्रति दिन 250 बाल गिरते हैं।
- 

गंजापन के लक्षण

- गंजापन के कारण (Reasons of Baldness)
गंजापन मुख्य तौर पर बालों की जड़ों (Hair Follicles) के अवरुद्ध हो जाने या बंद हो जाने के कारण होता है। पुरुषों में गंजेपन की शिकायत सबसे ज्यादा होती है। इसकी कई वजहे हैं:-
  • हार्मोनल बदलाव
  • एजिंग
  • आनुवांशिकता
  • शरीर में आइरन व प्रोटीन की कमी
  • वजन का तेजी से घटना
  • ज्यादा मात्रा में विटामिन ए का सेवन
  • बालों की जड़ों में संक्रमण
  • ट्रॉमा
  • गर्भनिरोधक गोलियों का ज्यादा सेवन
  • दवाओं के साइड इफेक्ट
  • तनाव
  • महिलाओं में प्रसव के दौरान
  • महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान
  • कैंसर के इलाज कीमोथेरेपी के बाद
  • टाइट हेयर स्टाइल
  • थायराइड की बीमारी
  • बालों में डाय, कलर और केराटिन हेयर ट्रीटमेंट से
  • डायट में बदलाव करने से
  • लंबी और गंभीर बीमारी से
  • एनीमिया होने पर
  • एनाबोलिक steroids गोली खाने से
-गंजापन के सामान्य उपचार (General Treatments for Baldness)
  • बालों के लिए दही कंडीशनर का काम करता है। यह बालों के गंजेपन को दूर करने में काफी काम करता है।
  • प्याज में मौजूद सल्फर सिर में रक्त के प्रवाह को तेज करता है। जिससे गंजपन की बीमारी ठीक हो सकती है।
  • चुकंदर के पत्तों को मेंहदी के पत्तों के साथ ग्राइंडर में पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर पर लगा गुनगुने पानी से धोने से काफी असर दिखेगा।
  • गंजेपन से लड़ने के लिए नींबू के रस को कई तरह के तेलों में मिला कर लगाएं और सिर की मालिश करें।
  • मेंथी के बीज को कूट कर पेस्ट बना लें और सिर में जहां बाल नहीं है वहां लगा लें। एक घंटा तक पेस्ट लगा हुआ छोड़ दें। बाद में सिर को पानी से धो लें। काफी असर होगा।
  • रात में सोते समय बालों की मालिश नारियल तेल से दस मिनट तक करें।
  • गंजापन के इलाज के लिए ऐलोवेरा जेल को सिर में लगाएं और अच्छी तरह से सिर की मसाज करें।
  • अरहर की दाल को पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर के प्रभावित क्षेत्र में लगाएं, जल्द ही असर दिखने लगेगा।
  • गंजेपन से बचने के लिए अरंडी के तेल को सिर में लगा कर अच्छी तरह से मसाज करें।

    गंजापन दूर करने के घरेलू और हर्बल उपाय (Herbal And Home Remedies For Baldness)

    Herbal and Home Remedies for Baldness
    बालों के झड़ने को रोकने के लिए तो हम-आप लाखों जतन करते हैं, मगर गंजापन को अंतिम नियति मान कर कोई उपाय करना ही छोड़ देते हैं। हम मानते हैं कि इसका एक ही उपाय है – हेयर ट्रासप्लांट या फिर सर्जरी।
    आपको इतनी जल्दी निराश होने की जरुरत नहीं है। हेयर ट्रासप्लांट या फिर सर्जरी में लाखों रुपये खर्च करने से बेहतर है कि अगर आप कुछ घरेलू और कुदरती नुस्खों (Herbal and Home Remedies for Baldness) को आजमाएंगे तो संभव है रेगिस्तान में भी दरख्त उग आएं।
    आइए जानते हैं उन कुदरती उपायों के बारे में जिससे गंजापन को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
    1. अरंडी का तेल (Castor Oil)
    अरंडी का तेल गंजापन को दूर करने का सबसे कारगर दवा है। यह एक आद्रर्क यानि मॉस्चराइजिंग एजेंट की तरह काम करता है। यह बाल और त्वचा की कई और समस्याओं में काम करता है। गंजेपन को भगाने के लिए आपको बस और कुछ नहीं अपने हथेली पर थोड़ा अरंडी का तेल लें और इसे सिर में लगा कर अच्छी तरह से मसाज करें। यह आपके बालों की जड़ों को पोषण देगा और बहुत जल्द आपके सिर पर बाल उगने लगेंगे।
    2. अरहर की दाल (Toor Daal)
    गंजेपन की इलाज के लिए अरहर की दाल भी बेस्ट है। अरहर की दाल को पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर के प्रभावित क्षेत्र में लगाएं, जल्द ही असर दिखने लगेगा।
    3. ऐलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)
    ऐलो वेरा एक हर्बल पौधा है और यह बाल और त्वचा के लिए काफी ही प्रभावकारी दवा है। ऐलो वेरा जेल बालों के ग्रोथ में काफी काम करता है। गंजापन के इलाज के लिए कुछ नहीं बस ऐलोवेरा जेल को सिर में लगाएं और अच्छी तरह से सिर की मसाज करें। जल्द ही असर दिखने लगेगा। यह बालों की जड़ में बंद हुए छिद्र को खोल देता है।
    4. नारियल तेल (Coconut Oil)
    नारियल तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है। रात में सोते समय बालों की मालिश नारियल तेल से दस मिनट तक करें। यह hair follicles को बढ़ने में मदद करेगा। सुबह उठ कर बालों को धो लें। आप नारियल तेल में नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
    5. काली मिर्च (Black Pepper)
    काली मिर्च गंजापन के इलाज में काफी फायदेमंद है। काली मिर्च और नींबू के बीज को मिला कर कूट लें और फिर उसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर फैला कर लगा लें। काफी असर होगा।
    6. मेंथी के बीज (Methee)
    मेंथी के बीज भी गंजेपन को दूर करने में काफी कारगर होते हैं। मेंथी के बीज को कूट कर पेस्ट बना लें और सिर में जहां बाल नहीं है वहां लगा लें। एक घंटा तक पेस्ट लगा हुआ छोड़ दें। बाद में सिर को पानी से धो लें। काफी असर होगा।
    7. नींबू (Lemon)
    नींबू बहुत सारे बालों की परेशानी में काम आता है। मसलन, बालों के झड़ने-गिरने में, रुसी को खत्म करने में, ड्राई हेयर में। गंजेपन से लड़ने के लिए नींबू के रस को कई तरह के तेलों में मिला कर लगाएं और सिर की मालिश करें तो काफी असर दिखेगा।
    8. चुकंदर के पत्ते (Beetroot Leaves)
    चुकंदर के पत्ते गंजेपन को दूर करने की अचूक दवा है। चुकंदर के पत्ते को पानी में उबाल लें। जब वह काफी मुलायम हो जाए तो उसमें मेंहदी के पत्ते मिला दें और फिर इसे ग्राइंडर मशीन में पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर पर लगा कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से सिर धो लें। काफी असर दिखेगा।
    9. प्याज (Onion)
    प्याज में मौजूद सल्फर सिर में रक्त के प्रवाह को तेज करता है। जिससे गंजपन की बीमारी ठीक हो सकती है। कुछ नही बस प्याज को काट कर उसका जूस निकाल लें और उसमें कुछ शहद मिला लें। और फिर इसे बालों की जड़ों पर लगा लें। यह बालों की जड़ में रक्त संचार को तो बढ़ाएगा ही साथ ही फंगस और बैक्टीरिया को भी मारेगा।
    10. दही (Curd)
    बालों के लिए दही कंडीशनर का काम करता है। यह बालों के गंजेपन को दूर करने में काफी काम करता है। बालों को झड़ने-गिरने से भी रोकता है। बालों में दही का मास्क लगाएं काफी बेहतर नतीजे आएंगे।
    और भी हैं कई नेचुरल उपाय (Other Herbal Ingredients Useful in Baldness)
    • शहद
    • कर्पूर
    • धनिया पत्ता
    • मुलैंठी और दूध
    • पालक का जूस
    • पत्ता गोभी का जूस
    • आंवला तेल, सूखे आंवले का चूर्ण और जूस
    • सरसों तेल
    • मेंहदी
    • बादाम का तेल
    • कांटा करीका जूस
    • अंडे की सफेदी
    • अरहुल के फूल
    • करी पत्ता
    • जैतून के तेल
    • सेब का सिरका
    • आर्निका तेल
    • अल्फा-अल्फा जूस
    • केला
    • बेकिंग सोडा
    - See more at: http://wwwsipahiya.blogspot.com
  • rajeev sipahiya hamirpur himachal pradesh 

गुर्दे की पथरी (Kidney Stone)

गुर्दे की पथरी (Kidney Stone)

Kidney Stone
पेट के निचले हिस्से में या मुत्राशय में तेज दर्द पथरी की निशानी हो सकती है। यह एक ऐसी समस्या है जो किसी भी इंसान को हो सकती है। गुर्दे की पथरी में जो दर्द होता है वह बेहद असहनीय हो जाता है। इस बीमारी को समझना और इससे दूर रहने के उपाय जानना बेहद आवश्यक है। 

गुर्दे की पथरी (About Kidney Stone in Hindi) 
गुर्दे की पथरी (Gurde ki Pathr​i) की समस्या तब पैदा होती है जब गुर्दे (Kidney) के अंदर छोटे-छोटे पत्थर बन जाते है। ये आमतौर पर मध्य आयु यानि चालीस साल या उसके बाद पता लगने शुरू होते है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। गुर्दे की पथरी कम आयु वाले बच्चों और युवाओं में भी देखने को मिलती है। 
मूत्र में पाये जाने वाले रासायनिक तत्वों से मूत्र के अंगों में पथरी बनती है। इन तत्वों में यूरिक एसिड, फास्फोरस कैल्शियम और ओ़क्जेलिक एसिड शामिल हैं। लगभग 90 प्रतिशत पथरी का निर्माण कैल्शियम ओक्जेलेट (Calcium Oxalate) से होता है। 
गुर्दे में एक समय में एक या अधिक पथरी हो सकती है। सामान्यत: ये पथरियाँ बिना किसी तकलीफ के मूत्रमार्ग से शरीर से बाहर निकल जाती हैं। हालांकि, यदि ये पर्याप्त रूप से बड़ी हो जाएं, 2-3 मिमी, तो ये मूत्रवाहिनी में अवरोध उत्पन्न कर सकती हैं। इस स्थिति में मूत्रांगो के आस-पास असहनीय पीड़ा होती है। 
गुर्दे की पथरी (Kidney Stone) का दर्द आमतौर पर काफी तेज होता है। पथरी जब अपने स्थान से नीचे की तरफ़ खिसकती है तब यह दर्द पैदा होता है। पथरी गुर्दे से खिसक कर युरेटर और फिर यूरिन ब्लैडर में आती है।

बच्चों में पथरी (Kidney Stone in Kids)
कुपोषित बच्चों के मूत्राशय में पत्थर कभी-कभी सामान्य से बड़े बन जाते हैं। ये कुपोषण के कारण शरीर के प्रोटीन के टूट जाने के कारण बनते है। जिसमें पेशाब में फालतू पदार्थों का जमाव हो जाता है। ये कण लवणों के जमाव के लिए केन्द्रक के रूप में काम करते हैं।

गुर्दे की पथरी के लक्षण

गुर्दे की पथरी के कारण (Reason of Kidney Stone)
पेशाब की पथरी पेशाब में उपस्थित लवणों व खनिजों के जमाव से बनती हैं। जब लवणों और खनिजों की परतें विभिन्न जगहों पर जमा होती जाती हैं तो इन महीन पत्थरों का आकार बढ़ता जाता है। ये सभी लवण और खनिज खाने की चीजों व पानी से शरीर में आए होते है। कुछ सब्जियां जैसे पालक, अरबी के पत्ते और टमाटरों में बहुत अधिक लवण होते हैं।
जमीनी पानी में भी काफी सारे लवण होते हैं। कुएँ या बोरवेल का पानी भी पथरी बनने का कारण होता है। ये लवण धीरे-धीरे करके शरीर में जमा हो जाते हैं और पत्थर बना लेते हैं। 
फॉस्फेट और कॉर्बोनेट के पत्थरों की सतह मुलायम होती है और ऑक्जेलेट के पत्थरों की खुरदुरी । इस कारण से ऑक्जेलेट के पत्थरों के कारण खून भी निकल सकता है।

गुर्दे की पथरी के कारण (Causes of Kidney Stone)
पथरी एक आम बीमारी है जो अकसर गलत-खानपान के कारण भी हो जाती है। इस बीमारी के कुछ मुख्य कारण निम्न हैं: 
  • हर दिन पानी की पर्याप्त मात्रा का सेवन न करना
  • कैफीन और शराब का अधिक उपयोग करना
  • मूत्र मार्ग में संक्रमण होना
  • सामान्य उपचार


    ​गुर्दे की पथरी होने पर कई बार घरेलू उपाय भी कारगर होते हैं। गुर्दे की पथरी होने पर ज्यादा से ज्यादा खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा गुर्दे की पथरी होने पर निम्न उपाय भी अपनाने चाहिए जैसे: 

    गुर्दे की पथरी का इलाज (Treatment of Kidney Stone in Hindi)
    • पथरी के मरीज को दिन में कम से कम 5-6 लीटर पानी पीना चाहिये। पथरी होने पर पर्याप्त जल पीयें ताकि 2 से 2.5 लीटर मूत्र रोज बने। अधिक मात्रा में मूत्र बनने पर छोटी पथरी मूत्र के साथ निकल जाती है
    • आहार में प्रोटीन, नाइट्रोजन तथा सोडियम की मात्रा कम हो। 
    • ऐसा भोजन करें जिनमें आक्जेलेट् की मात्रा अधिक हो; जैसे चाकलेट, सोयाबीन, मूंगफली, पालक, आदि के साथ कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रहें। 
    • नारंगी आदि का रस (जूस) लेने से पथरी का खतरा कम होता है। 
    • डॉक्टर पथरी के मरीजों को अंगूर और करेला आदि भी खाने की सलाह देते हैं। 
    • किडनी में पथरी के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies For Kidney Stone)

      Home Remedies for Kidney Stone
      किडनी में स्टोन यानि पत्थर होना (जिसे पथरी भी कहते हैं) अब एक कॉमन बीमारी हो गई है। पेशाब में यूरिक एसिड, फॉस्फोरस, कैल्शियम और ऑक्जेलिक एसिड जैसे केमिकल के बढ़ने की वजह से किडनी में पत्थर या पथरी होता है। विटामिन डी के अत्यधिक सेवन, शरीर में मिनरल्स की मात्रा में असंतुलन, डिहाइड्रेशन या फिर असंतुलित डायट से भी किडनी में स्टोन होता है।
      पेशाब अगर काफी गाढ़ा हो रहा हो तो यह किडनी में पत्थर होने का लक्षण है। पथरी होने पर काफी असहनीय दर्द होता है। पेशाब करने में भी काफी दर्द होता है। वैसे तो पथरी होने पर सर्जरी की जाती है, मगर इसके कई घरेलू इलाज भी हैं।
      किडनी में पथरी के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies for Kidney Stone)
      कुर्थी दाल (Kurthi Daal)
      पथरी को गलाने में कुर्थी दाल काफी असरदार होता है। कुर्थी दाल को पका कर भी खा सकते हैं, लेकिन कुर्थी दाल का पानी पीना सबसे कारगर होता है।
      नारियल पानी (Coconut Water)
      किडनी के सेहत के लिए नारियल काफी फायदेमंद है। नारियल पानी पथरी को गलाता है। पथरी होने पर नारियल पानी सुबह पीना चाहिए।
      हरी इलाइची (Green Cardamom)
      हरी इलाइची के भी बड़े औषधीय गुण हैं। इलाइची का सेवन किडनी के बीमारी में काफी फायदेमंद होता है। हरी इलायची, खरबूजे के बीज की गरी और मिश्री को पानी में मिलाकर पीने से किडनी की पथरी निकल जाती है।
      जामुन (Blackberry)
      जामुन डाइबिटीज समेत कई बीमारियों में रामबाण का काम करता है। पथरी के इलाज में भी यह काफी असरदार है।
      आंवला (Amla)
      आंवला सिर्फ केश कांति बढ़ाने में ही काम नहीं आता है। इसके कई औषधीय गुण भी हैं। किडनी के पथरी को गलाने में यह काफी कारगर है। आंवले का चूर्ण मूली के साथ खाने से पथरी गल जाती है।
      जीरा (Cumin seeds)
      जीरे की तासीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। हर भारतीय के घर में मसाले के रुप में उपयोग किए जाने वाले जीरे के काफी औषधीय गुण हैं। जीरा को चीनी के साथ पीसकर ठंडे पानी के साथ पीने से किडनी के पथरी गलते हैं।
      सहजन (Moringa Oleifera)
      सहजन ही एकमात्र ऐसी सब्जी है जिसमें प्रचुर मात्रा में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। चिकनपॉक्स, मिजल्स समेत कई तरह की वाइरल बीमारियों से बचाने का काम करती है सहजन। इसके सेवन से किडनी की पथरी भी गलती है।
      और भी हैं घरेलू इलाज (Some more home remedies)
      • मिश्री, सौंफ, धनिया को रात में पानी में भींगने के लिए छोड़ दीजिए। सुबह पानी को छानकर सौंफ और धनिया को पीस कर घोल बना लीजिए और फिर इस घोल को पी‍ लीजिए। पथरी गल जाएगी।
      • तुलसी के बीज को शक्कर व दूध के साथ लेने से पथरी गल जाती है।
      • जीरे को मिश्री या शहद के साथ लेने से पथरी गल कर पेशाब के साथ निकल जाती है.
      • बेल का शर्बत या बेल खाने से भी किडनी की पथरी गलती है।
      - See more at: http://wwwsipahiya.blogspot.com
    • hello :::::: rajeev sipahiya hamirpur 

हार्ट अटैक (Heart Attack)

हार्ट अटैक (Heart Attack)

Heart Attack
हार्ट अटैक या हृदय आघात हाल के सालों में सर्वाधिक होने वाली लाइफस्टाइल बीमारी है। हृदय में ब्लॉकेज के कारण होने वाली इस बीमारी से दुनियाभर में कई लोग पीड़ित हैं और कई जान गंवा चुके हैं।  हार्ट अटैक (Heart Attack) के पचास प्रतिशत मरीजों की अस्पताल पहुँचने से पहले ही मृत्यु हो जाती है। हर साल भारत में 30 लाख लोगों की मौत दिल की बीमारी से होती है।

क्या है हार्ट अटैक (What is Heart Attack)
हमारे दिल का वज़न लगभग 340 ग्राम होता है। शरीर में नियमित रक्त संचार बनाये रखने के लिए हमारा दिल किसी पंप की तरह काम करते हुए एक दिन में एक लाख बार धड़कता है। इस पंप को सदैव चालू रखने के लिये इसमे खून की सप्लाई एक अलग रक्त वाहिका के द्वारा होती हैं, जिसे कोरोनरी आरटेरी (Coronary Artery) कहते हैं। 
समय के साथ कोरोनरी आरटेरी (Coronary Artery) की दीवारो पर चिकनाई जमती रहती है। कैलशियम और अन्य चीज भी उस चिकनाई में जमा होते रहते हैं, उस जमाव को पलाक (Plaque) कहते हैं। पलाक (Plaque) के कारण कोरोनरी आरटेरी का अंदर का व्यास कम हो जाता है, इस कारण दिल के विभिन्न भागों को खून कम मिलता है और दिल सही तरह से काम नहीं कर पाता है। 
जब पलाक (Plaque) की वज़ह से कोरोनरी आरटेरी (Coronary Artery) में रक्त प्रवाह रुक जाता है तो दिल में खून की सप्लाई बंद हो जाती है। इसे दिल का दौरा या हार्ट अटैक (Heart attack) कहते हैं। 
- 

हार्ट अटैक के लक्षण

हार्ट अटैक होने के कारणों में आसीन जीवन शैली (Sedentary Lifestyle) सबसे बड़ी वजह है। शारीरिक परिश्रम की कमी के कारण शरीर में खून का संचार शरीर में सही ढ़ंग से नहीं हो पाता। इसके अलावा हार्ट अटैक (Heart Attack) के कुछ कारण निम्न हैं: 
हार्ट अटैक के कारण (Causes of Heart Attack in Hindi)
  • कोलेस्ट्रोल का बढ़ना
  • उच्च रक्तचाप
  • डायबिटीज
  • मोटापा
  • तनाव 
  • असंतुलित आहार
  • व्यायाम या शारीरिक श्रम में कमी

सामान्य उपचार


बचाव ही किसी रोग का सबसे बेहतरीन उपचार होता है। अपनी जीवनशैली को स्वस्थ रख हम इस बीमारी से आसानी से बच सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी यह रोग हो जाए तो निम्न उपाय अपनाए जा सकते हैं जिसे सीपीआर भी कहते हैं:
हार्ट अटैक में सीपीआर  (CPR in Heart Attack- Treatment)
  • हार्ट अटैक होने पर रोगी को लिटा दें और जितना हो सके उसके आसपास खुला वातावरण रखें। 
  • रोगी के कपड़ो को ढीला कर दें। 
  • संयम बरतते हुए हथेलियों से रोगी की छाती पर तेज और जोर से दबाव डालें। हर दबाव के बाद छाती में मौजूद कम्प्रेशन को रिलीज करने का प्रयास करें। 
  • इस प्रकिया को 25 -30 बार दोहराएं। 
  • इससे रोगी की धड़कनें फिर से लौट आएंगी। 
  • बिना विलम्ब किये एम्बुलेंस को बुलाए। 
  • डॉक्टर से फोन पर संपर्क कर डॉक्टर की सलाह का सही तरीके से पालन करें।

हार्ट अटैक से बचाव के कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies For Heart Attack)

Home remedies for Heart attack
हार्ट अटैक से बचाव के कुछ घरेलू उपाय (Home remedies for Heart attack)
  • पानी में नींबू का रस मिलाकर रोज पीएं।
  • फलों में अमरूद, अन्नास, मौसमी, लीची और सेब का इस्तेमाल करें।
  • सब्जियों में अरबी और चौलाई जरूर खाएं।
  • खाने में दही जरूर खायें।
  • दिल को मजबूत करने के लिए देसी घी में गुड़ मिलाकर खाएं।
- See more at: http:wwwsipahiya.blogspot.com