Monday, 4 April 2016

डेंगू (Dengue)

डेंगू (Dengue)

Dengue
डेंगू, मादा एडीज (Female Aedes) मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर दिन में, खासकर सुबह काटते हैं। मरीज में अगर जटिल तरह के डेंगू का एक भी लक्षण दिखाई दे तो उसे जल्दी - से - जल्दी डॉक्टर के पास ले जाएं। डीएचएफ ( DHF - Dengue Hemorrhagic Fever) और डीएसएस (DSS - Dengue Shock Syndrome) बुखार में प्लेटलेट्स (Platelets) कम हो जाते हैं, जिससे शरीर के जरूरी अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है।

प्लेटलेट्स - डेंगू में महत्वपूर्ण कारक (Platelets Count in Dengue)
डेंगू से कई बार मल्टी - ऑर्गन फेल्योर (Multi Organ Failure) भी हो जाता है। डेंगू बुखार के हर मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं होती। आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में डेढ़ से दो लाख प्लेटलेट्स होते हैं। प्लेटलेट्स शरीर में रक्तस्राव (Bleeding) रोकने का काम करती हैं। प्लेटलेट्स अगर एक लाख से कम हैं तो मरीज को फौरन हॉस्पिटल में भर्ती कराना चाहिए।
डेंगू में 24 घंटे में 50 हजार से एक लाख तक प्लेटलेट्स तक गिर सकते हैं। अगर प्लेटलेट्स गिरकर 20 हजार या उससे नीचे पहुंच जाएं तो प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। 40-50 हजार प्लेटलेट्स तक रक्तस्राव नहीं होता। डेंगू में कई बार चौथे - पांचवें दिन बुखार कम होता है तो लगता है कि मरीज ठीक हो रहा है, जबकि ऐसे में कई बार प्लेटलेट्स गिरने लगते हैं।

डेंगू के लक्षण

डेंगू मच्छर के काटने से ही होता है। मादा एडीज मच्छर के काटने से होने वाली इस बीमारी का कोई अन्य कारण है ही नहीं। डेंगू मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें-
  • खाली बर्तनों को उलटा करके रखें।
  • पक्षियों के खाने- पीने के बर्तनों को हर रोज साफ करें।
  • अगर घर में कूलर है तो उसका पानी दो या तीन दिन बाद अवश्य बदलें।
  • घर में स्थित हौदियों, टैंकरों में पानी को साफ रखने के लिए उसमें क्लोरीन की दो चार गोलियां डाल दें।
  • घर के आस- पास या छत पर पड़े बेकार टायर, ट्यूब, टूटे हुए मटके, खाली डिब्बों आदि में बरसात का पानी इकठ्ठा न होने दें।

सामान्य उपचार


डेंगू से बचाव का सबसे बेहतरीन उपाय है गंदगी का जमा ना होने देना। अगर मादा एडीज मच्छर पनपेंगे ही तो डेंगू होने की आशंका भी बेहद कम होगी। डेंगू होने पर निम्न उपाय करने चाहिए: 

डेंगू की रोकथाम (Treatment of Dengue) 
  • साधारण डेंगू बुखार का इलाज घर पर ही हो सकता है। मरीज को पूरा आराम करने दें। उसे हर छह घंटे में पैरासिटामोल (Paracetamol) दें और बार- बार पानी और तरल चीजें ( नीबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि ) पिलाएं।
  • बच्चों का खास ख्याल रखें।
  • बुखार कम होने के बाद भी एक-दो दिन में एक बार प्लेटलेट्स काउंट टेस्ट जरूर कराएं। डेंगू में मरीज के रक्तचाप, खासकर ऊपर और नीचे के रक्तचाप के अंतर पर लगातार निगरानी ( दिन में 3-4 बार ) रखना जरूरी है। दोनों रक्तचाप के बीच का फर्क 20 डिग्री या उससे कम हो जाए तो स्थिति खतरनाक हो सकती है। रक्तचाप गिरने से मरीज बेहोश हो सकता है।
बच्चों में डेंगू की रोकथाम (Treatment of Dengue in Kids)
  • बच्चे नाजुक होते हैं और उनका इम्यून सिस्टम (Immune System of Kids) कमजोर होता है इसलिए बीमारी उन्हें जल्दी पकड़ लेती है। ऐसे में उनकी बीमारी को नजरअंदाज न करें।
  • बच्चे खुले में ज्यादा रहते हैं इसलिए इन्फेक्शन होने और मच्छरों से काटे जाने का खतरा उनमें ज्यादा होता है।
  • बच्चों घर से बाहर पूरे कपड़े पहनाकर भेजें।
  • मच्छरों के मौसम में बच्चों को निकर व टी - शर्ट न पहनाएं।
  • रात में मच्छर भगाने की क्रीम लगाएं।
  • अगर बच्चा बहुत ज्यादा रो रहा हो, लगातार सोए जा रहा हो, बेचैन हो, उसे तेज बुखार हो, शरीर पर रैशेज हों, उलटी हो या इनमें से कोई भी लक्षण हो तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
  • आमतौर पर छोटे बच्चों को बुखार होने पर उनके हाथ - पांव तो ठंडे रहते हैं लेकिन माथा और पेट गर्म रहते हैं इसलिए उनके पेट को छूकर और रेक्टल टेम्प्रेचर लेकर उनका बुखार चेक किया जाता है। बगल से तापमान लेना सही तरीका नहीं है, खासकर बच्चों में। अगर बगल से तापमान लेना ही है तो जो रीडिंग आए, उसमें 1 डिग्री जोड़ दें। उसे ही सही रीडिंग माना जाएगा।
  • बच्चे को डेंगू हो तो उसे अस्पताल में रखकर ही इलाज कराना चाहिए क्योंकि बच्चों में प्लेटलेट्स जल्दी गिरते हैं और उनमें डीहाइड्रेशन (पानी की कमी) भी जल्दी होता है 

डेंगू के लिए घरेलू नुस्ख़े (Home Remedies For Dengue)

Home Remedies for Dengue
डेंगू एडीज मच्छर (Adeej Mosquito) द्वारा फैलने वाली बीमारी है जो कि हाल के समय में तेजी से बढ़ रही है। डेंगू के बारे में सबसे खास बात यह है कि इसके मच्छर दिन के समय काटते हैं तथा यह मच्छर साफ पानी (Clean Water) में पनपते हैं। डेंगू के दौरान रोगी के जोड़ों में तेज दर्द (Pain in Joints) होता है तथा सिर में भी दर्द (Headache) काफी तेज होता है। बड़ों के मुकाबले यह बच्चों में ज्यादा तेजी फैलता है।
डेंगू के दौरान यदि तुरंत उपचार न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है, क्योंकि डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स (Platelates) का स्तर बहुत तेजी से नीचे गिरता है जिससे कई बार अंदरूनी रक्त्स्त्राव (Internal Bleeding) होने की संभावना भी रहती है।
डेंगू से बचाव के लिए कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिन्हें अपनाकर डेंगू से बचाव संभव है। आइए आपको भी बताते हैं कि कौन से घरेलू उपाय आपको डेंगू से बचा सकते हैं-
डेंगू के लिए घरेलू नुस्ख़े (Home Remedies for Dengue)
धनिया पत्ती (Coriander Leaves)
डेंगू के बुखार से राहत के लिए धनिया पत्ती के जूस को टॉनिक के रूप में पिया जा सकता है। यह बुखार को कम करता है।
आंवला (Indian Gooseberry)
आंवला में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है जिससे कि शरीर में एब्जॉर्ब करने की क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर ज्यादा लौह तत्व एब्जॉर्ब कर पाता है जो कि डेंगू के बुखार को ठीक करने के लिए जरूरी है।
तुलसी (Basil)
तुलसी के पत्तों को गरम पानी में उबालकर छानकर, रोगी को पीने को दें। तुलसी की यह चाय डेंगू रोगी को बेहद आराम पहुंचाती है। यह चाय दिनभर में तीन से चार बार ली जा सकती है।
पपीते की पत्ती (Papaya Leaves)
पपीते की पत्तियां, डेंगू के बुखाार के लिए सबसे असरकारी दवा कही जाती है। पपीते की पत्तियों में मौजूद पपेन एंजाइम (papain enjymes) शरीर की पाचन शक्ति को ठीक करता है, साथ ही शरीर में प्राटीन को घोलने का काम करता है। डेंगू के उपचार के लिए पपीते की पत्तियों का जूस निकाल कर एक एक चम्मच करके रोगी को दें। इस जूस से प्लेटलेट्स की मात्रा तेजी से बढ़ती है।
बकरी का दूध (Goat Milk)
डेंगू बुखार के लिए एक और बुहत प्रभावशाली दवा है बकरी का दूध। बहुत कम होचुकी प्लेटलेट्स को भी बकरी का दूध तुरंत बढ़ाने की क्षमता रखता है। डेंगू के उपचार के लिए रोगी को बकरी का कच्चा दूध थोड़ा-थोड़ा करके पिलाएं, इससे प्लेटलेट्स बढ़ेंगे और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा।
चिरायता (Chirayta)
चिरायता में बुखार को ठीक करने के गुण होते हैं। डेंगू के बुखार को भी चिरायता के इस्तेमाल से ठीक किया जा सकता है।
धतूरा (Dhatura)
धतूरे की पत्तियों में डेंगू के बुखार को ठीक करने के गुण होते हैं, लेकिन इसकी खुराक 2 डेसीग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए।
मेथी के पत्ते (Fenugreek Leaves)
मेथी के पत्ते भी डेंगू के बुखार को ठीक कर सकते हैं। मेथी के पत्तों को पानी में उबालकर हर्बल चाय के रूप में इसका पयोग किया जा सकता है। मेथी से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे डेंगू के वायरस भी खत्म होते हैं।
अनार और काले अंगूर (Pomegranate and Black Grapes)
डेंगू बुखार में रक्त की कमी को पूरा करने और प्लेटलेट्स के स्तर को बढ़ाने के लिए अनार और काले अंगूर का रस पीना चाहिए।
संतरे का जूस (Orange juice)
विटामिन सी से भरपूर संतरा, पाचन शक्ती को बढ़ावा देता है साथ ही शरीर का इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। ऐसे में डेंगू रोगी को जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए संतरे के रस का सेवन करना चाहिए।
- See more at: http://wwwsipahiyablogspot.com 
राजीव सिपहिया "जय गुग्गा पीर बाबा जी

मोतियाबिंद- केटेरेक्ट (Cataract)

मोतियाबिंद- केटेरेक्ट (Cataract)

Cataract
केटेरेक्ट या मोतियाबिंद (Cataract)
मोतियाबिंद आंख के लेंस में उभरा सफेद रंग का धब्बा है, जो कि आंख की दृष्टि को प्रभावित करता है। मोतियाबिंद होने से व्यक्ति को कोई भी वस्तु धुंधली नजर आती है। मोतियाबिंद ज्यादातर बुजुर्गों को होता है। मोतियाबिंद केवल एक आंख या दोनों आंखों में भी हो सकता है, यहां तक कि यह एक आंख से दूसरी आंख में भी फैल सकता है।
मोतियाबिंद कई तरह का होता है (Types of cataract)
1. सेकेंडरी मोतियाबिंद (Secondary cataract)
मोतियाबिंद आंख में किसी परेशानी, जैसे ग्लूकोमा (glaucoma) आदि के लिए की गई सर्जरी के बाद हो सकता है। इसके अलावा शरीर में अन्य तरह के रोग, जैसे डायबिटीज (diabetes) आदि होने के कारण या कभी कभी स्टेरॉइड (steroid) के इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी हो सकता है।
2. ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद (Traumatic cataract)
मोतियाबिंद आंख में लगी किसी चोट के कारण भी हो सकता है। चोट के कई साल गुजरने के बाद भी मोतियाबिंद हो सकता है।
3. कन्जेनिटल मोतियाबिंद (Congenital cataract)
कुछ बच्चों में जन्म से ही मोतियाबिंद होता है या बचपन में भी उभर सकता है। यह मोतियाबिंद इतना छोटा होता है कि आंख की दृष्टि को प्रभावित नहीं करता, लेकिन यदि ऐसा हो तो आंख के लेंस बदलने पड़ सकते हैं।
4. रेडिएशन मोतियाबिंद (Radiation cataract)
कुछ मोतियाबिंद कई तरह की रेडिएशन के संपर्क में आने पर भी हो सकते हैं।

मोतियाबिंद- केटेरेक्ट के लक्षण

मोतियाबिंद के कारण (Cause of cataract)
आंख के अंदर का लेंस कैमरे की तरह काम करता है। यही रेटिना पर लाइट को फोकस करता है जिससे चीजें साफ नजर आती हैं। लेंस पानी और प्रोटीन से मिलकर बनता है। प्रोटीन इस तरह से लेंस के साथ जुड़ी रहती है कि यह लेंस को साफ रखती है जिससे कि रोशनी आर-पार जा सके।
उम्र बढ़ने के साथ कई बार कुछ प्रोटीन एक जगह इकट्ठी हो जाती है और लेंस के एक हिस्से पर जमा हो जाती है। ऐसे में मोतियाबिंद आंख के लेंस में अत्यधिक प्रोटीन के बनने के कारण होता है जो लेंस को धुंधला बना देता है। यह लेंस के जरिए रोशनी को पूरी तरह जाने नहीं देता जिससे आंख से साफ दिखाई नहीं देता। ऐसे में सभी नए लेंस सेल्स, लेंस के बाहर की ओर जमा हो जाते हैं जबकि सभी पुराने लेंस सेल्स, लेंस के बीचों बीच एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं, जिसे मोतियाबिंद या केटेरेक्ट कहते हैं।

मोतियाबिंद होने के अन्य कारण (other reason & causes of cataract)
- आंखों में किसी तरह का अन्य रोग होना, जैसा ग्लूकोमा आदि
- जन्मजात आंख में मोतियाबिंद होना
- डायबिटीज होना
- शरीर में किसी परेशानी, जैसे अस्थमा के लिए स्टेरॉइड लेना
- अचानक से तेज रोशनी के संपर्क में आने से या लगातार तेज रोशनी में रहने से
- धूम्रपान या शराब आदि का ज्यादा सेवन करने से
-

सामान्य उपचार


 मोतियाबिंद के उपाय (tips to prevent cataract)
- धूप या तेज रोशनी से खुद को बचाएं, आंखों पर चश्मा और सिर पर टोपी पहन के रहें
- किसी भी तरह का कोई नशा न करें
- पौष्टिक खाना खाएं
- समय-समय पर आंखों की जांच करवाएं
- तनाव से दूर रहें
- डायबिटीज नियंत्रण में रखें

मोतियाबिंद के लिए घरेलू नुस्ख़े (Home Remedies For Cataract)

Home Remedies for Cataract
जब आंखों की बात हो तो समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यदि आंखों की रोशनी एक बार चली गई तो दोबारा नहीं पाई जा सकती। मोतियाबिंद (Cataract) भी ऐसी ही गंभीर समस्या है, जिसमें आंखों के लेंस पर एक धब्बा (spot on the eye lens) आ जाता है। जिससे आप जो भी चीज देखते हैं वह आपको धुंधली नजर आती है और वहां आपको धब्बा जैसा नजर आता है।
यूं तो मोतियाबिंद को सर्जरी के द्वारा हटाया जा सकता है लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी मोतियाबिंद का इलाज संभव है। यदि शुरूआत में सचेत होकर यह अपनाए जाएं तो संभव है आपको सर्जरी या ऑपरेशन न करवाना पड़े।

मोतियाबिंद के लिए घरेलू नुस्ख़े (Home Remedies for Cataract)
लहसुन (Garlic)
लहसुन के असंख्य स्वास्थ्य लाभ हैं और यह आंखों के लिए भी समान रूप से लाभकारी है। लहसुन की दो से तीन कलियां (2 to 3 clove) रोजाना खाने से आंखों से एकदम साफ दिखाई देने लगेगा और कुछ ही दिनों में धब्बे की शिकायत दूर हो जाएगी।
पालक (Spinach)
पालक खाने से मोतियाबिंद काफी हद तक ठीक हो जाता है। पालक में बीटा कैरोटीन (Beta Carotene) ओर एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidents) गुण होते हैं। पालक को रोजाना खाने से आंखों का मोतियाबिंद कुछ दिन में ही खत्म हो जाता है और आंखें पहले जैसी हो जाती हैं।
दूध और बादाम (Milk and Almond)
मोतियाबिंद से परेशान लोगों की आंखें ज्यादातर लाल रहती हैं और समस्या से निपटना और भी मुश्किल होता है। ऐसे में दूध और बादाम आंखों को लाभ देते हैं। उपचार के लिए बादाम को रात भर दूध में भिगाकर छोड़ दें। इस दूध को सुबह छानकर इसकी बूंदे आंखों में डालें और बादाम को चबा कर खा लें।
ग्रीन टी (Green Tea)
ग्रीन टी से आंखों की रोशनी तेज हो सकती है। ग्रीन टी सामान्य आंखों की समस्या में भी लाभकारी है। रोजाना तीन से चार बार ग्रीन टी पीने आंखों को स्वास्थ्य लाभ होता है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट (Antioxident) आंखों को नई ताजगी देते हैं।
कच्चा पपीता (Raw Papaya)
कच्चे पपीते में पपेन (Papain) नाम का एंजाइम होता है जो कि प्रोटीन (Protien) के पाचन में सहायक होता है। मोतियाबिंद से परेशान लोगों को प्रोटीन को पचाने में दिक्कत आती है, ऐसे में कच्चा पपीता मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों को लाभ देता है। कच्चा पपीता रोजाना इस्तेमाल करने से आंखों के लेंस नए जैसे चमकने लगते हैं।
विटामिन सी (Vitamin C)
मोतियाबिंद के इलाज में विटामिन सी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन सी के सेवन से मोतियाबिंद संरचनाओं को रोका जा सकता है। आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को इस्तेमाल करें, जिनमें विटामिन सी ज्यादा से ज्यादा हो। इसके अलावा विटामिन सी सप्लीमेंट (Vitamin C Suppliment) के रूप में भी लिया जा सकता है।
कच्ची सब्जियां (Raw Vegetables)
कच्ची सब्जियां आंखों के लिए चमत्कार का काम कर सकती है। कच्ची सब्जियों में पोषक तत्व और विटामिन ए (Vitamin A) की उच्च मात्रा होती है जो कि आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अपने दैनिक आहार में कच्ची सब्जियों को इस्तेमाल करने से मोतियाबिंद के साथ ही आंखों की अन्य सामान्य समस्याओं से भी निपटा जा सकता है। कच्ची सब्जियों को सलाद के रूप में जितना संभव हो खाएं।
जामुन (Bilberrys)
जामुन से मोतियाबिंद पूरी तरह नहीं हटता लेकिन दृष्टि की अस्पष्टता को जामुन खाने से ठीक किया जा सकता है। जामुन में एंथोसायनोसाइड्स (Anthocyanosides) तथा फ्लेवनाइड्स (Flavonoids) काफी अधिक होते हैं जो कि रेटिना (Retina) और आंखों के लैंस (Eye Lens) की रक्षा करते हैं।

(नोट: किसी भी प्रकार के प्रकार के घरेलू नुस्ख़े आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह आवश्यक है।)
- See more at: http://wwwsipahiya.blogspot .com 

-

ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer)

ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer)

Breast Cancer
मानव शरीर के अवयव और ऊतक कोशिकाओं (सेल) से बने होते हैं। कैंसर इन कोशिकाओं का एक रोग है। ब्रेस्ट कैंसर दुनिया में तेजी से फैलने वाली खतरनाक बीमारियों में से एक है। ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) या स्तन कैंसर की अधिकतर रोगी महिलाएं होती हैं। पुरुषों को भी स्तन कैंसर हो सकता है, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम होती है। 

कब होता है स्तन कैंसर (About Breast Cancer in Hindi)
ब्रेस्ट चर्बी (Fat), सहायक ऊतकों (Supporting Muscles) और लसीकाओ वाले ऊतकों (Lymphatic Tissues) के बने होते हैं, जिनमें लोब (Lobe) होते हैं। स्तन कैंसर तब होता जब स्तन वाहिकाओं और लोब की कोशिकाओं में कैंसर हो जाता है। डॉक्टरों के अनुसार  हमारा शरीर कोशिकाओं से बना होता है जो समय-समय पर टूटते और बनते हैं। यह क्रम बेहद नियंत्रित तौर पर होता है। 
लेकिन जब कोशिकाओं के टूटने और बनने की प्रकिया अनियंत्रित हो जाती है और नई कोशिकाएं जरूरत से ज्यादा बन जाती हैं, तब उस जगह एक गांठ बन जाती है। जब यह कोशिकाएं या सेल्स इकठ्ठा हो कर बड़ा रूप धारण कर लेती हैं तब यह ट्यूमर में बदल जाती हैं। 
ट्यूमर दो तरह के हो सकते हैं - बिनाइन और मैलिग्नेंट। इनमें से बिनाइन ट्यूमर (गांठ) तो गैर-कैंसरस होती है लेकिन मैलिग्नेंट ट्यूमर को कैंसरस माना जाता है। इस चीज का पता जांच से किया जाता है। 

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

- ब्रेस्ट कैंसर के कारण (Reason for Breast Cancer)
कई लोग मानते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर अनुवांशिक होता है जो पूरी तरह सही तथ्य नहीं है। स्तन या ब्रेस्ट कैंसर के कुछ अहम कारण निम्न हैं: 
  • आयु-स्तन कैंसर होने का जोखिम आयु के साथ बढ़ता है।
  • यदि आपको पहले कैंसर या स्तन का कोई अन्य रोग हुआ हो।
  • पारिवारिक इतिहास - केवल 5–10% स्तन कैंसर ही अनुवांशिक रूप से प्राप्त जीन के कारण होते हैं।

स्तन कैंसर का खतरा किन महिलाओं को ज्यादा होता है?
  • अधिक उम्र की महिलाएं।
  • जिन महिलाओं की मां, बहन या बेटी को स्तन कैंसर हुआ हो
  • जन्म के समय से ही क्रोमोज़ोम (गुणसूत्रो) में बदलाव हो।
  • महिला जिसे बच्चे ना हुए हों, या 30 साल की उम्र के बाद बच्चे हुए हों।
  • जिसे 12 साल की उम्र से पहले ही पीरियड्स शुरु हो गए हों।
  • जिस महिला को 50 साल की उम्र के बाद मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) हुई हो।
  • जिस महिला की स्तन के ऊतक काफी घने हों। आपकी मेमोग्राफी करके डॉक्टर ये जानकारी दे सकते है।
  • जो महिला गर्भ निरोधक गोलियों का लंबे अर्से से इस्तेमाल कर रही हो।
  • जो महिला दिन में 2 से 5 बार शराब का सेवन करती हो।
  • जिस महिला को मेनोपॉज के बाद ज्यादा मोटापा आ गया हो।
  • जिस महिला ने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी इस्तेमाल की हो।
  • जो महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान नहीं करवातीं।
  •  
हार्मोन संबंधी कारक
एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोजन नामक हार्मोन से लंबे समय तक सम्पर्क में आने से आपका स्तन कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।
जीवनशैली संबंधी कारक
लम्बे समय तक प्रतिदिन दो पेग से ज्यादा शराब पीना तथा धूम्रपान से आपका स्तन कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है| वजन ज्यादा होना भी स्तन कैंसर का कारण बन सकता है।

सामान्य उपचार


  • अगर आपको थोड़ा सा भी संशय हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लीजिये
-

स्तन कैंसर का घरेलू उपचार (Home Remedies For Breast Cancer)

Home Remedies for Breast Cancer
स्तन कैंसर (Breast cancer), सबसे आम कैंसर में से एक है। स्तन कैंसर एक कांप्लेक्स बीमारी (Complex disease) है जिसके होने के लिए कई फैक्टर, जैसे आनुवांशिक (Heredity), खान-पान और जीवन शैली जिम्मेदार होते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले समय में स्तन कैंसर से पीड़ित रोगियों की संख्या और भी तेजी से बढ़गी। हालांकि जीवन शैली में बदलाव करके स्तन कैंसर से काफी हद तक बचा जा सकता है।

जानिए स्तन कैंसर से बचाव के घरेलू उपचार (Home Remedies for Breast Cancer):
1. ग्रीन टी (Green tea)- एक गिलास पानी में हर्बल ग्रीन टी को आधा होने तक उबालें और फिर उसे पीएं। यह फायदेमंद होती है और इससे स्तन कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।
2. अंगूर और अनार का जूस (Grapes and pomegranate juice)- रोजाना अंगूर या अनार का जूस पीने से स्तन कैंसर से बचा जा सकता है। इन दोनों फलों के जूस में कैंसर के सेल्स को मारने की क्षमता होती है, जिससे स्तन कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
3. लहसुन (Garlic)- लहसुन में फ्लेवोन्स (flavons) और फ्लेवोनोल्स (flavonols) जैसे एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं। रोज लहसुन का सेवन करने से स्तन कैंसर की संभावना को रोका जा सकता है।
4. हल्दी (Turmeric)- हल्दी में करक्यूमिन (curcumin) नाम का तत्व होता है जो कि विभिन्न तरह के कैंसर को ठीक करने में सक्षम है। हल्दी के सेवन से कैंसर सेल बढ़ने की संभावना कम होती है तथा कैंसर ठीक होता है।
5. टमाटर (Tomato)- टमाटर खाने से भी महिलाएं स्तन कैंसर से बची रह सकती हैं। टमाटर में लायकोपीन (lycopene) होता है जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और कैंसर को बढ़ने से रोकता है।
6. पालक (Spinach)- पालक में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन (lutin) होता है जो कैंसर से बचाने में सहायक है। हफ्ते में दो से तीन बार पालक खाना चाहिए जिससे स्तन कैंसर से बचा जा सकता है।
7. ब्रोकली (Broccoli)- ब्रोकली में कैंसर से लड़ने वाले तत्व, इंडोल-3-कार्बिनोल (indole-3-carbinol) होता है जो कि स्तन कैंसर के सेल्स की ग्रोथ को कम कर देते हैं। ब्रोकली के नियमित सेवन से कैंसर से बचा जा सकता है। ब्रोकली के साथ पत्ता गोभी और गोभी को मिलाकर खाना चाहिए।
8. अखरोट (Wallnut)- अखरोट में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो स्तन कैंसर की ग्रोथ को कम कर देते हैं इसलिए अखरोट का रोजाना सेवन करना चाहिए।
9. ब्लूबेरी (Blueberries)- ब्लूबेरी विटामिन और मिनरल से भरपूर होती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट एलेजिक भी होते हैं जो स्तन कैंसर से बचाव करते हैं। ब्लूबैरी के साथ स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी भी बेहद फायदेमंद होती है।
- See more at: http://wwwsipahiya .blogspot. com 
राजीव सिपहिया जिला हमीरपुर " जय माता दी 

एनोरेक्सिया (Anorexia)

*********************************************************************************************

एनोरेक्सिया (Anorexia)

Anorexia
भूख न लगने को मेडिकल भाषा में एनोरेक्सिया (Anorexia) या अरुचि रोग कहते हैं। एनोरेक्सिया (Anorexia) या अरुचि रोग में रोगी को भूख नहीं लगती, यदि जबरदस्ती भोजन किया भी जाय तो वह अरुचिकर लगता है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति 1 या 2 ग्रास से ज्यादा नहीं खा पाता और उसे बिना कुछ खाये -पिये ही खट्टी डकारें आने लगती हैं।
एनोरेक्सिया (About Anorexia or Hunger Disorder in Hindi)
अरुचि रोग या अरोचक बीमारी का दूसरा नाम अग्रिमांद भी है। जिस का अर्थ है-भोजन के प्रति रुचि का पूरी तरह से समाप्त हो जाना। अरुचि रोग की प्रारंभिक अवस्था में भूख की कमी और कमजोरी का अहसास होने लगता है।
अरुचि का अर्थ यह भी होता है कि भूख लगी हो और भोजन भी स्वादिष्ट हो, फिर भी भोजन न खाया जाए। इस रोग से लगातार प्रभावित रहने से इंसान धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और उसकी कार्यक्षमता पर भी असर होने लगता है।
- 

एनोरेक्सिया के लक्षण

-एनोरेक्सिया (Anorexia) या अरुचि के इस रोग के कारण शारीरिक और मानसिक सकते है। इसके बारें में सही जानकारी होने से हम इससे बचाव भी कर सकते हैं। 

एनोरेक्सिया के शारीरिक कारणों (Physical Reason of Hunger Disorder): 
  • पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने के कारण जीभ में किसी भी प्रकार का स्वाद न होना
  • बुखार होना, विषम ज्वर (मलेरिया) के बाद
  • जिगर तथा आमाशय की खराबी
  • पेट साफ न रहना यानी कब्ज होना
  • अनियमित ढंग से आहार करना
  • देर तक जागना, सुबह देर से उठना
  • भोजन का स्वादिष्ट न होना
  • भूख कम करने वाले आहार का सेवन
  • चाय-कॉफी का अधिक सेवन करना, आदि

सामान्य उपचार


भूख ना लगने की समस्या से निजात पाने के लिए कई दवाइयों का सेवन भी किया जाता है लेकिन इन सबसे कारगर घरेलू उपाय माने जाते हैं। भूख ना लगना एक आम समस्या है और इसके कुछ आसान उपाय निम्न हैं: 
भूख ना लगने के उपाय (Treatment of Anorexia or Hunger Disorder)
  • गेहूं के चोकर में सेंधा नमक और अजवायन मिलाकर रोटी बनाकर खाने से भूख तेज होती है।
  • एक सेब या सेब के रस के प्रतिदिन सेवन से खून साफ होता है और भूख भी लगती है।
  • एक गिलास पानी में जीरा, हींग, पुदीना, कालीमिर्च और नमक डालकर पीने से अरुचि दूर होती है।
  • प्रतिदिन मेथी में छौंकी गई दाल या सब्ज़ी के सेवन से भूख बढ़ती है।
  • नींबू को काटकर इसमें सेंधा नमक डालकर भोजन से पहले चूसने से कब्ज दूर होकर पाचनक्रिया तेज हो जाती है।

अन्य उपचार



- 

एनोरेक्सिया या भोजन में अरुचि के घरेलू उपचार (Home Remedies For Anorexia Nervosa)

Home Remedies for Anorexia Nervosa
भोजन में अरुचि को एनोरेक्सिया (Anorexia Nervosa) भी कहते हैं। कई लोगों को अपने वजन और फिटनेस की इतनी चिंता हो जाती है कि वो हार्श डायटिंग करने लगते हैं और फिर शुरु हो जाती है एनोरेक्सिया की बीमारी। इसमें शरीर का वजन काफी कम हो जाता है। शरीर में हड्डी और मांसपेशियों पर की जमी वसा लगातार भूखे रहने से जलने लगती है और शरीर में सिर्फ हड्डी का ढ़ांचा ही शेष रह जाता है।
एनोरेक्सिया की बीमारी खासकर मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही कम उम्र की लड़कियों में ज्यादा होता है, क्योंकि उन्हें स्मार्ट और फिट दिखने के लिए 'जीरो फीगर' जैसी काया बनानी पड़ती है। लेकिन बाद में यही जीरो फीगर उनके लिए जानलेवा बन जाती है।
एनोरेक्सिया बीमारी के बाद न आपको भूख लगती है और न ही किसी चीज में रुचि। इस बीमारी के बाद आप खुद को भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और शारीरिक रुप से इतना असुरक्षित महसूस करने लगते हैं कि आपमें खुदकुशी करने तक की भावना प्रबल हो जाती है।
एनोरेक्सिया का यदि सही समय पर इलाज नहीं हो तो इसके काफी गंभीर परिणाम होते हैं, मसलन- हार्ट की बीमारी, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन, जानलेवा एनीमिया, किडनी खराब होने से जान तक जा सकती है। अक्सर कई लोगों को पता ही नहीं चलता है कि उन्हें एनोरेक्सिया की बीमारी है। अगर यह पता चल जाए तो कई घरेलू उपचार और मनौवैज्ञानिक उपचार से इसका इलाज संभव है। खासकर घरेलू उपचार से मरीजों में खाने के  प्रति रुचि तो पैदा की ही जाती है।
एनोरेक्सिया के घरेलू उपचार (Home Remedies for Anorexia)
लहसुन  (Garlic)
लहसुन भूख जगाने की सबसे कारगर घरेलू उपाय है। इसे खाने के बाद एक खास तरह के एंजाइम का स्राव होता है जो भूख जगाता है और पाचन क्रिया को मजबूत करता है। रोज सुबह कच्चे लहसुन के तीन और चार दाने एक कप पानी के साथ खा लें। अगर कच्चा लहसुन खाने में कड़वा लगता है तो उसे उबाल कर उसमें नमक और नींबू के रस मिला कर भी खा सकते हैं।
अदरक (Ginger)
भूख जगाने के लिए आप आधा चम्मच कटे हुए अदरक काला नमक के साथ खाना खाने से आधा घंटे पहले खाएं, काफी काम करेगा। इसे इस्तेमाल करें। आप खाने को ना नहीं कर सकते हैं इसे लेने के बाद। आप अदरक के चाय का भी सेवन कर सकती हैं।
संतरा (Orange)
संतरों में भी भूख जगाने की क्षमता होती है। संतरा न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को ठीक करता है बल्कि इससे कब्ज भी दूर होता है। इसे जब मन करे चार-छह फांक छीलकर खाते रहें। इसे काले नमक, नींबू के रस के साथ भी खा सकती हैं या फिर जूस भी पी सकते हैं।
मिंट (Mint)
मिंट भूख लगाने की कुदरती दवा है। एनोरेक्सिया के इलाज में इसे आजमाया जा सकता है। इसके स्वाद और खास सुगंध के कारण भूख की इच्छा जगती है। इसे खाने से डिप्रेशन और तनाव भी कम होगी। दो चम्मच मिंट के पत्ते से निकाले जूस रोज सुबह पीएं या फिर मिंट से बनी चाय भी पी सकती हैं।
लेमन बाम (Lemon Balm)
यह नर्व टॉनिक की तरह काम करता है और इससे भूख भी लगती है। इसे खाने से तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है। एक चम्मच लेमन बाम की सूखी पत्तियों को एक कप गर्म पानी में डालें और इसे थोड़ी देर ढ़ंक दें। ठंढा होने पर इसे चाय की तरह पीएं। काफी काम करेगा।
हर्बल चाय (Herbal Tea)
हर्बल चाय या ग्रीन टी और कई तरह के जड़ी-बूटियों को मिला कर बनी चाय पीने से भूख जगती है। तनाव और डिप्रेशन कम होती है। एनोरेक्सिया में हर्बल टी पीने की सलाह दी जाती है।
मसाज (Massage)
मसाज थेरेपी सिर्फ तनाव और डिप्रेशन ही नहीं दूर करती है बल्कि इससे भूख भी लगती है। मेडिकल जर्नल में एनोरेक्सिया के इलाज में मसाज थेरेपी को भी मेडीसिन के रुप में शामिल किया गया है। किसी स्पा में जाकर हर्बल मसाज ट्रेंड मसाजर से लें, काफी फायदा करेगा।
योग (Yoga)
एनोरेक्सिया बीमारी से पैदा हुई भावनात्मक असुरक्षा को दूर भगाता है योग। योग में ऐसे कई आसन हैं खासकर- कपोतआसन(कबूतर के समान), शलभआसन। इसे करने से आप बहुत जल्द ठीक हो सकती हैं।
एक्यूपंक्चर और एक्यूप्रेशर (Acupuncture and Acupressure)
एक्यूपंक्चर और एक्यूप्रेशर  दोनों की मदद से एनोरेक्सिया से लड़ी जा सकती है। इसे आजमाने से आपको अच्छा अनुभव होगा और रिलैक्स महसूस करेंगे। किसी खास नर्व पर एक्यूपंक्चर या एक्यूप्रेशर करने से भूख भी लगने लगती है।
ध्यान (Meditation)
मन की अशांति एनोरेक्सिया का खास लक्षण है। इसे भगाने के लिए सुबह-शाम ध्यान करें। मन और आत्मा को शांति मिलेगी और मन में सकारात्मक विचार आएंगे।
और भी हैं कई टिप्स (Some more tips)
  • नियमित रुप में ग्रुप थेरेपी में शामिल हो।
  • अपना एक डाइट प्लान बनाएं और इस पर अमल करें, इससे भागे नहीं।
  • सुबह निश्चित रुप से नाश्ता करें, इसे अपनी आदत में शामिल करें।
  • हरी सब्जियों और हरे साग के सूप बना कर पीएं।
  • भूख जगाने के लिए मसालेदार भोजन खाना शुरु करें।
- See more at: http://wwwsipahiya.blogspot.com
      राजीव सिपहिया हमीरपुर हिमाचल प्रदेश 
दिनाक ०४ अप्रैल २०१६   जय माता दी "जय गुग्गा पीर सुरह वाले ,,,,







पीलिया (Jaundice)

पीलिया (Jaundice)

Jaundice
पीलिया (Jaundice)
पीलिया एक ऐसा रोग है जो एक विशेष प्रकार के वायरस और किसी कारणवश शरीर में पित्त यानि रक्त में बिलीरुबिन (Bilirubin Disorder) की मात्रा बढ़ जाने से होता है। इसमें मरीज को पीला पेशाब होता है। उसके नाखून, त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला पड़ जाता है और मरीज को काफी कमजोरी, कब्ज, जी मिचलाना, सिरदर्द, भूख न लगना आदि शिकायत होने लगती है।

यह बहुत ही सूक्ष्‍म विषाणु (Virus) से होता है। शुरू में जब रोग धीमी गति से व मामूली होता है तब इसके लक्षण दिखाई नहीं पड़ते हैं, लेकिन जब यह गंभीर हो जाता है तो मरीज की आंखे व नाखून पीले दिखाई देने लगते हैं। जिन वायरस से यह होता है उसके आधार पर मुख्‍यतः पीलिया तीन प्रकार का होता है (Types of Jaundice) वायरल हैपेटाइटिस ए, वायरल हैपेटाइटिस बी तथा वायरल हैपेटाइटिस नॉन ए व नॉन बी। शरीर में एसिडिटी के बढ़ जाने, काफी दिनों तक मलेरिया रहने, पित्त नली में पथरी अटकने, ज्यादा शराब पीने, अधिक नमक और तीखे पदार्थों के सेवन से और खून में रक्तकणों की कमी होने से भी पीलिया (Piliya) रोग होता है।

यह रोग ज्‍यादातर ऐसे स्‍थानों पर होता है जहां के लोग व्‍यक्तिगत व आसपास की सफाई पर कम ध्‍यान देते हैं अथवा बिल्‍कुल ध्‍यान नहीं देते। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी यह ज्‍यादा होता है। वायरल है पटाइटिस बी किसी भी मौसम में हो सकता है। वायरल हैपटाइटिस ए तथा नॉन व नॉन बी एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति के नजदीकी सम्‍पर्क से होता है। ये वायरस रोगी के मल में होते हैं। पीलिया रोग से पीड़ित व्‍यक्ति के मल से, दूषित जल, दूध अथवा भोजन द्वारा इसका प्रसार होता है। ऐसा हो सकता है कि कुछ रोगियों की आंख, नाखून या शरीर आदि पीले नही दिख रहे हों लेकिन यदि वे इस रोग से ग्रस्‍त हो तो अन्‍य रोगियो की तरह ही रोग को फैला सकते हैं। वायरल हैपटाइटिस बी खून व खून से निर्मित प्रदार्थो के आदान प्रदान एवं यौन क्रिया द्वारा भी फैलता है।
-

पीलिया के लक्षण

पीलिया रोग के कारण (Causes and Reasons of Jaundice)
जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं 120 दिन के साइकिल में एक नेचुरल प्रक्रिया के तहत टूटती है तो वेस्ट बाइ प्रोडक्ट के रुप में बिलीरुबिन (Bilirubin Disorder) का उत्पादन होता है। बिलीरुबिन के जरिए शरीर की सारी गंदगी लिवर से छन कर बाहर निकलती है। यह गंदगी पेशाब और मल के जरिए बाहर निकलती है। अगर लिवर में संक्रमण है या फिर रक्त में बिलीरुबिन की मात्रा 2.5 से ज्यादा हो जाती है तो लिवर के गंदगी साफ करने की प्रक्रिया अवरुद्ध हो जाती है और इसी परिस्थिति में पीलिया की बीमारी हो जाती है।

पीलिया रोग के अन्य कारण (Other Reasons & Causes of Jaundice)
अगर किसी संक्रमण से लाल रक्त कोशिका अपनी सामान्य प्रक्रिया से पहले ही टूटने लगती है तो रक्त में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ने लगती है। इस परिस्थिति को प्री हेपटिक जॉन्डिस कहते हैं। मलेरिया, स्किल सेल एनीमिया, थेलीसीमिया में और कई आनुवांशिक कारणों से भी रक्त में बिलीरुबिन की मात्रा अचानक बढ़ने लगती है जिससे पीलिया (Piliya) रोग होता है।

अगर किसी कारण से लिवर को नुकसान पहुंचा है तो लिवर से बिलीरुबिन बनने की क्षमता ही कम हो जाती है। इसे इंट्रा-हेपाटिक जॉन्डिस भी कहा जाता है। वायरल हैपेटाइटिस (Viral Hepatitis), लीवर का अल्कोहलिक होना (Alcohol), तेज बुखार (Fever), लीवर कैंसर (Liver Cancer), गलत दवाओं के सेवन और पैरासिटामोल (Medicine Side effects) के ज्यादा सेवन से भी इंट्रा-हेपाटिक जॉन्डिस होते हैं। मोटापा में लीवर साइरोसिस होने का खतरा रहता है। जिससे इंट्रा-हेपाटिक जॉन्डिस की संभावना रहती है।

गॉल ब्लाडर में पत्थर, पैनक्रियाज का सही ढंग से काम नहीं करना, पैनक्रियाज कैंसर या फिर गॉल ब्लाडर के कैंसर में भी लिवर द्वारा बाइ प्रोडक्ट बिलीरुबिन को शरीर से निकालने की प्रक्रिया बंद हो जाती है। नतीजा रक्त में बिलीरुबिन की मात्रा काफी बढ़ जाती है और गंभीर पीलिया रोग हो जाता है।

सामान्य उपचार


देखभाल और इलाज (Care and Treatment for Jaundice)
पीलिया में इलाज करने के तरीके रोग की गंभीरता और जटिलता को देख कर की जाती है। इलाज की पहली प्रक्रिया जांच है, जांच में सारे रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाज की प्रक्रिया शुरु होती है।
इसके इलाज में मरीज को आराम करने की सलाह दी जाती है ताकि लीवर को आराम मिल सके और उसमें बिलीरुबिन बनने लगे और इसके जरिए शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल सके। अगर मरीज ज्यादा गंभीर है और पीलिया का संक्रमण ज्यादा खतरनाक हो गया है तो मरीज को अस्पताल में भर्ती भी किया जाता है।

चिकित्सकीय इलाज (Medical Treatment for Jaundice)
  • डिहाइड्रेशन होने पर आई वी फ्लूयड्स (IV fluids in case of dehydration)
  • एंटी बायोटिक्स (antibiotics)
  • एंटी वायरल दवा (antiviral medicines)
  • ब्लड ट्रांसफ्यूजन (blood transfusions)
  • स्टेरॉयड्स (steroids)
  • कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और नवजात के लिए फोटोथेरेपी (chemotherapy/radiation therapy & phototherapy for newborns)

परहेज और आराम (Diet, care and rest)
पीलिया के मरीज को डॉक्टर बिस्‍तर पर आराम करने की सलाह देते हैं और घूमने- फिरने से मना करते हैं। डॉक्‍टर की सलाह से ऐसे मरीजों को भोजन में प्रोटीन और कार्बोज वाले प्रदार्थो का सेवन करना चाहिये। नींबू, संतरे तथा अन्‍य फलों का रस भी इस रोग में फायदेमंद होता है। वसा युक्‍त तले-भुने भोजन का सेवन इसमें हानिकारक है। चावल, दलिया, खिचड़ी, उबले आलू, शकरकंदी, चीनी, ग्‍लूकोज, गुड़, चीकू, पपीता, छाछ, मूली के सेवन से पीलिया जल्दी खत्म होता है।

पीलिया से बचाव के कुछ जरुरी टिप्स (Some useful tips to prevent from Jaundice)
  • दूध व पानी उबाल कर पीएं।
  • ताजा व साफ और गर्म भोजन करें।
  • स्‍वच्‍छ शौचालय का ही प्रयोग करें।
  • सीरिंज को 20 मिनट तक उबाल कर ही लगवाएं।
  • पीने के लिए हमेशा स्वच्छ और बैक्टीरिया रहित पानी का ही इस्तेमाल करें।
  • खाना बनाने, परोसने, खाने से पहले व बाद में और शौच जाने के बाद में हाथ साबुन से अच्‍छी तरह धोना चाहिए।
  • भोजन जालीदार अलमारी या ढक्‍कन से ढक कर रखना चाहिए, ताकि मक्खियों व धूल से बचाया जा सकें।
  • रोगी बच्‍चों को डॉक्‍टर जब तक यह न बता दें कि ये रोग मुक्‍त हो चूके है स्‍कूल या बाहर नहीं जाने दे।
  • रक्‍त देने वाले व्‍यक्तियों की पूरी तरह जांच करने के बाद ही रक्त लें। अगर रक्त में बिलीरुबिन की मात्रा ज्यादा होगी तो आपको भी पीलिया हो सकता है।

पीलिया से बचाव के घरेलू उपचार (Home Remedies For Jaundice)

Home Remedies for Jaundice
पीलिया रोग सूक्ष्म विषाणु के कारण होता है। इस रोग के होने पर व्यक्ति के नाखुन और आंखें पीली दिखाई देती हैं। चिकित्सा की भाषा में पीलिया को वायरल हैपेटाइटिस (Viral Hepatitis) कहते हैं। पीलिया रोग साफ-सफाई के अभाव में या दूषित पानी और भोजन के सेवन के कारण होता है।
पीलिया रोग के होने पर व्यक्ति को भूख न लगना, बुखार रहना, जी मिचलाना, सिर में दर्द होना, पेशाब का पीला आना तथा कमजोरी व थकान लगना, जैसे लक्षण नजर आते हैं। पीलिया होने पर व्यक्ति का लीवर प्रभावित होता है। यदि समय रहते पीलिया रोग का उपचार न किया जाए तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

जानें पीलिया से बचाव के घरेलू उपचार (Home Remedies for Jaundice)
1. टमाटर का रस (Tomato juice)- पीलिया होने पर एक गिलास टमाटर के रस में एक चुटकी नमक और काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं। आराम मिलेगा।
2. मूली की पत्ती (Radish leaves)- मूली की पत्तियों को पीसकर, उसका रस निकालें। लगभग आधा लीटर मूली की पत्तियों का रस रोजाना पीएं। दस दिन के भीतर रोगी को पीलिया से आराम मिलेगा।
3. पपीते की पत्ती  (Papaya leaves)- एक चम्मच पपीते की पत्ती के पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाकर, रोजाना तकरीबन दो हफ्तों तक खाएं। पीलिया के उपचार के लिए यह बेहद फायदेमंद घरेलू नुस्खा है।
4. गन्ना (Sugarcane)- गन्ना, पाचन क्रिया को दुरूस्त करता है साथ ही लीवर को भी बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद करता है। उपचार के लिए एक गिलास गन्ने के रस में नींबू का रस मिलाकर रोजाना दो बार पीएं।
5. तुलसी की पत्ती (Basil leaves)- तुलसी की दस से पन्द्रह पत्ती का पेस्ट बनाकर, गाजर के रस में मिला लें। इस रस को रोजाना, दो से तीन हफ्तों तक पीएं। पीलिया रोग से राहत मिलेगी।
6. जौ (Barley)- एक कप जौ को तीन लीटर पानी में अच्छी तरह उबाल लें और तीन घंटे तक ढक कर रख दें। इस पानी को दिन में कई बार पीएं।
7. नींबू  (Lemon)- नींबू लीवर को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। एक गिलास पानी में दो नींबू निचोड़ें और पीएं।
8. बादाम (Almond)- बादाम की 8 गिरी, 2 खजूर और 5 इलायची को पानी में रातभर भिगाकर रखें। सुबह सबके छिलके उतारकर, पीसकर, पेस्ट तैयार करें। इसमें थोड़ा सा मक्खन और चीनी मिलकर खाएं।
9. हल्दी (Turmeric)- एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें हल्दी मिलायें, इस पानी को दिन भर में तीन से चार बार पीएं। पीलिया के उपचार के लिए बेहद प्रभावी उपाय है।
10. छाछ (Buttermilk)- पीलिया होने पर छाछ बेहद लाभकारी है। दही को मथकर छाछ तैयार करें और इसमें काली मिर्च और भुना जीरा मिलाकर पीएं।
11. केला  (Banana)- पके हुए केले को कुचलकर, उसमें शहद मिलायें। इस तरह के केले को दिन में दो बार खाएं।
12. गाजर का रस (Carrot juice)- गाजर का ताजा रस निकालकर पीएं, पीलिया में राहत मिलेगी।
13. बेल की पत्ती (Wood apple leaves)- बेल की पत्ती को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को पानी में मिलाकर रोजाना पीएं। पीलिया के उपचार के लिए बेहद प्रभावी उपाय है।
14. कैमोमाइल चाय (Chamomile tea)- कैमोमाइल पीलिया रोग में बेहद लाभकारी है। कैमोमाइल की पत्तियों की चाय बनाकर पीने से पीलिया रोग जल्दी ठीक होता है। इस चाय को पीलिया ठीक होने के बाद भी पीना जारी रख सकते हैं।
15. आंवला (Gooseberry)- आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। पीलिया रोग में आंवले का सेवन करने से बेहद लाभ होता है। आंवले के सेवन से लीवर भी मजबूत होता है।
- See more at: http:// wwwsipahiya.blogspot.com
राजीव सिपहिया