Monday, 28 March 2016

फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer)

फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer)Lung Cancer
माना कि मानव शरीर में कोशिकाओं का विकास एक नियंत्रित प्रणाली के रूप में होता है लेकिन कुछ कोशिकाओं का एक ऐसा समूह होता है जो कि अनियंत्रित रूप से बढ़ता है और विकसित होता है। इन कोशिकाओं को कैंसर कोशिकाएं कहते हैं। ये दो प्रकार की होती है जिन्हें बिनाइन ट्यूमर (Benign Tumour) और मेलिगनेन्ट ट्यूमर (Malignant Tumour) कहा जाता है। 

क्या होता है कैंसर (What is Cancer)? 
बिनाइन ट्यूमर कैंसर रहित जबकि मेलिगनेन्ट ट्यूमर कैंसर वाला कहा जाता है। बिनाइन ट्यूमर कोशिकाओं की बढ़त बहुत धीमी होती है ये फैलती नहीं है। जबकि मेलिगनेंट ट्यूमर कोशिकायें तेजी के साथ बढ़ती हैं और अपने नजदीकी सामान्य ऊतकों (Tissues) को भी नष्ट करती है। ये संपूर्ण शरीर में फैल जाती हैं। जब मेलिगनेन्ट ट्यूमर मानवीय शरीर को प्रभावित करने लगता है और कैंसर कोशिकाओं को अन्य मानवीय ऊतकों (Tissues) में भेजने लगता है तो इस अवस्था को कैंसर (Cancer) कहा जाता है ।
फेफड़ों का लार्ज सेल कैंसर, लार्ज सेल कार्सिनोमा के नाम से भी जाना जाता है। लार्ज सेल कैंसर अक्सर फेफड़ों की बाहरी परत पर होता है। इसलिए इससे होने वाली समस्याएं फेफड़ों को प्रभावित करती हैं। अगर जल्द से जल्द इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह तेजी से अन्य अंगों में फैलना शुरू हो जाता है

फेफड़ों का कैंसर के लक्षण

कमर दर्द (Back Pain)

Back Pain
स्लिप डिस्क या कमर दर्द (Back Pain) कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह एक तरह से शरीर की यांत्रिक असफलता (Mechanical Failure) है। कमर दर्द के सबसे महत्त्वपूर्ण कारण रीढ़ से या मेरुदंड (Spinal Cord) से जुड़े होते हैं। स्पाइनल कॉर्ड या रीढ़ की हड्डी स्पाइन वर्टिब्रा (Vertebrae) से मिलकर बनती है जिस पर शरीर का पूरा वजन टिका होता है। यह सिर के निचले हिस्से से शुरू होकर टेल बोन (Tail Bone) तक होती है। हमारी रीढ़ की हड्डी में हर दो वर्टिब्रा (Vertebrae) के बीच में एक डिस्क होती है जो झटका सहने का यानि शाक एब्जार्वर (Shock Absorber) का काम करती है। आगे-पीछे, दायें-बायें घूमने से डिस्क का फैलाव होता है। गलत तरीके से काम करने, पढ़ने, उठने-बैठने या झुकने से डिस्क पर लगातार जोर पड़ता है। इससे मेरुदंड की नसों (Nerves) पर दबाव आ जाता है जो कमर में लगातार होने वाले दर्द का कारण बनता है। इस डिस्क के घिस जाने से इसमें सूजन आ जाती है, और यह उभरकर बाहर निकल आती है। इसके बाद यह रीढ़ की हड्डी से पैरों तक जाने वाली नसों पर दबाव डालती है। नसें दबने के कारण यह दर्द पैरों तक भी जा सकता है। इसमें पैर सुन्न हो जाने का खतरा रहता है। दर्द इतना कष्टदायक होता है कि मरीज अपने दैनिक कार्य करने तक में असमर्थ हो जाता है। कमर दर्द ( Peeth Ka Dard) अब लोगों के लिए एक कष्टदायक समस्या बनी हुई है। आज हर उम्र के लोग इससे परेशान हैं और दुनिया भर में इसके सरल व सहज इलाज की खोज जारी है। दिनभर बैठे कर काम करने से यह समस्या और भी बढ़ जाती है। कमर दर्द अगर नीचे की तरफ बढ़ने लगे और तेज हो जाए, तो जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं। कभी-कभी दर्द कुछ मिनट ही होता है और कभी-कभी यह घंटों तक रहता है। 30 से 50 वर्ष की आयुवर्ग के लोग इसकी चपेट में अधिक आते हैं। वे महिला और पुरुष इसके अधिक शिकार होते हैं, जिन्हें अपने काम की वजह से बार-बार उठना, बैठना, झुकना या सामान उतारना, रखना होता है।
 
कमर दर्द के लक्षण (Back Pain Symptoms)

कमर दर्द के लक्षण


स्पोंडिलोसिस (Spondylosis)


Spondylosis
स्पोंडिलोसिस या स्पॉन्डिलाइटिस, आर्थराइटिस का ही एक रूप है। यह समस्या मुख्यत: मेरु दंड (Spine) को प्रभावित करती है।
स्पोंडिलोसिस मेरुदंड की हड्डियों की असामान्य बढ़ोत्तरी और वर्टेब (Vertebrates) के बीच के कुशन (इंटरवर्टेबल डिस्क) में कैल्शियम के डी-जेनरेशन, बहिःक्षेपण और अपने स्थान से सरकने की वजह से होता है।

स्पॉन्डिलाइटिस के प्रकार (Types of Spondylosis)
शरीर के विभिन्न भागों को प्रभावित करने के आधार पर स्पॉन्डिलाइटिस तीन प्रकार का होता है: 
सरवाइकल स्पोंडिलोसिस (Cervical Spondylosis): गर्दन में दर्द, जो सरवाइकल को प्रभावित करता है, सरवाइकल स्पॉन्डिलाइटिस कहलाता है। यह दर्द गर्दन के निचले हिस्से, दोनों कंधों, कॉलर बोन और कंधों के जोड़ तक पहुंच जाता है। इससे गर्दन घुमाने में परेशानी होती है और कमजोर मांसपेशियों के कारण बांहों को हिलाना भी मुश्किल होता है।
लम्बर स्पोंडिलोसिस (Lumbar Spondylosis): इसमें स्पाइन के कमर के निचले हिस्से में दर्द होता है।
एंकायलूजिंग स्पोंडिलोसिस (Ankylosing Spondylosis): यह बीमारी जोड़ों को विशेष रूप से प्रभावित करती है। रीढ़ की हड्डी के अलावा कंधों और कूल्हों के जोड़ इससे प्रभावित होते हैं। एंकायलूजिंग स्पोंडिलोसिस होने पर स्पाइन, घुटने, एड़ियां, कूल्हे, कंधे, गर्दन और जबड़े कड़े हो जाते हैं।

स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या (Facts of Spondylosis)
आमतौर पर इसके शिकार 40 की उम्र पार कर चुके पुरुष और महिलाएं होती हैं। आज की जीवनशैली में बदलाव के कारण युवावस्था में ही लोग स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समस्या का सबसे प्रमुख कारण गलत पॉश्चर है, जिससे मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। इसके अलावा शरीर में कैल्शियम की कमी दूसरा महत्वपूर्ण कारण है।
मैक्स हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक विभाग के अनुसार, हॉस्पिटल में हर सप्ताह स्पॉन्डिलाइटिस के 20 नये मामले आते हैं, जिनमें मरीज की उम्र 30 से कम होती है। एक दशक पहले के आंकड़ों से तुलना करें तो यह संख्या तीन गुनी हुई है। वे युवा ज्यादा परेशान मिलते हैं, जो आईटी इंडस्ट्री या बीपीओ में काम करते हैं या जो लोग कम्प्यूटर के सामने अधिक समय बिताते हैं।
एक अनुमान के अनुसार हमारे देश का हर सातवाँ व्यक्ति गर्दन और पीठ दर्द या जोड़ों के दर्द से परेशान है।

स्पोंडिलोसिस के लक्षण

- See more at: http://health wwwsipahiya.blogspot.com
स्पोंडिलोसिस कई कारणों से होता है। कई बार जोड़ों में दर्द का कारण बनने वाले स्पोंडिलोसिस आनुवांशिक भी होती है लेकिन अधिकतर मामलों में ऐसा नहीं होता। स्पोंडिलोसिस के कुछ सामान्य कारण निम्न हैं: 
स्पोंडिलोसिस का कारण (Causes of Spondylosis)
  • आनुवंशिक कारण
  • उम्र का बढ़ना
  • भोजन में पोषक तत्वों, कैल्शियम और विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों का कमजोर हो जाना
  • बैठने या खड़े रहने का गलत तरीका
  • लंबे समय तक ड्राइविंग करना
  • शारीरिक श्रम का अभाव
  • मसालेदार ठंडी या बासी चीजों को खाना
  • विलासिता पूर्ण जीवनशैली
  • महिलाओं में लगातार माहवारी का असंतुलन
  • उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में क्षय या विकार पैदा होना
  • अक्सर फ्रैक्चर के बाद भी हड्डियों में क्षय की स्थिति होने लगती है

सामान्य उपचार


स्पोंडिलोसिस का इलाज (Treatment of Spondylosis) 
खाने में कैल्शियम और विटामीन डी को शामिल कर काफी हद तक इस बीमारी से बचा जा सकता है। लेकिन इसके साथ ही स्पोंडिलोसिस से बचने के  लिए अपने चलने और बैठने के तरीके पर भी ध्यान देना जरूरी है। कुछ अन्य सावधानियां और उपाय निम्न हैं: 
  • जीवनशैली में बदलाव लाएं।
  • पौष्टिक भोजन खाएं, विशेषकर ऐसा भोजन जो कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर हो।
  • चाय और कैफीन का सेवन कम करें।
  • पैदल चलने की कोशिश करें। इससे बोन मास (Bone Mass) बढ़ता है। शारीरिक रूप से सक्रिय (Active) रहें।
  • नियमित रूप से व्यायाम और योग करें।
  • हमेशा आरामदायक बिस्तर पर सोएं। इस बात का ध्यान रखें कि बिस्तर न तो बहुत सख्त हो और न ही बहुत नर्म।
  • स्पोंडिलोसिस से पीड़ित लोग गर्दन के नीचे बड़ा तकिया न रखें। उन्हें पैरों के नीचे भी तकिया नहीं रखना चाहिए।
  • ऐसी मेज और कुर्सी का प्रयोग करें, जिन पर आपको झुक कर न बैठना पड़े। हमेशा कमर सीधी करके बैठें। 
  • धूम्रपान न करें और तंबाकू न चबाएं।
  • स्पांडलाइसिस के घरेलू इलाज (Home Remedies For Spondolysis)

    Home Remedies for Spondolysis
    सर्वाइकल स्पांडलाइसिस (Cervical Spondolysis) उम्र बढ़ने के साथ गर्दन के जोड़ की हड्डी-उपास्थि के घिसने के कारण होती है। यह गर्दन के हड्डी के डिस्क पलटने, लिगामेंट में फ्रैक्चर से भी हो सकता है। इसमें काफी असहनीय दर्द और पीड़ा होती है। गर्दन काफी भारी और कड़ा महसूस होने लगती है। कंधे से लेकर गर्दन और सिर तक में दर्द होती है।
    बांहों की मांसपेशियों से लेकर हाथों की उंगलियों तक में दर्द की संवेदनशीलता महसूस की जाती है। 60 के बाद यह किसी को भी हो सकता है। हालांकि खराब जीवनशैली, बैठने-खड़ा होने के गलत पोस्चर और अनुवांशिक कारणों से यह कभी भी अटैक कर सकता है। आइए जानते हैं स्पांडलाइसिस से लड़ने के घरेलू इलाज।
    नियमित व्यायाम (Regular Exercise)
    अगर आप नियमित रुप से गर्दन और बांह की कसरत करते रहें तो स्पांडलाइसिस के दर्द से आऱाम मिलेगा। अपने सिर को दाएं-बांए और उपर-नीचे घुमाते रहें। अपने गर्दन को दाएं और बांए कंधे पर बारी-बारी से झुकाएं। दस मिनट तक यह व्यायाम रोजाना 2 से 3 बार करें। काफी आराम मिलेगा। आप हल्के एरोबिक्स जैसे स्वीमिंग भी आधे घंटे तक रोज कर सकते हैं, इससे गर्दन की स्पांडलाइसिस में आराम मिलेगा।
    गर्म और ठंडे पानी की पट्टी (Hot and cold compress)
    गर्दन के प्रभावित क्षेत्र जहां दर्द हो और कड़ापन महसूस होता हो वहां पहले गर्म पानी और बाद में ठंडे पानी की पट्टी से दबाव डालें। गर्म पानी की पट्टी से ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा और मांसपेशियों का खिंचाव कम होगा और दर्द से राहत मिलेगी। ठंडे पानी का पट्टी से सूजन कम होगा। गर्म पानी की पट्टी 2 से 3 मिनट तक रखें और ठंडे पानी की पट्टी 1 मिनट। इसे 15 मिनट पर दोबारा करें।
    सेंधा नमक की पट्टी या स्नान (Epsom salt bath)
    नियमित रुप से सेंधा नमक की पट्टी या इससे स्नान करने से स्पांडलाइसिस के दर्द में काफी आराम मिलता है। सेंधा नमक में मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होने से यह शरीर के पीएच स्तर को नियंत्रित करता है और गर्दन की अकड़ और कड़ेपन को कम करता है। आधे ग्लास पानी में दो चम्मच सेंधा नमक मिला कर पेस्ट बना लें और उसे गर्दन के प्रभावित क्षेत्र में लगाएं, थोड़ी देर के बाद काफी राहत मिलेगी। या गुनगुने पानी में दो कप सेंधा नमक डाल कर रोजाना स्नान करें, काफी फायदा मिलेगा।
    लहसुन (Garlic)
    लहसुन में दर्द निवारक गुण होता है और यह सूजन को भी कम करता है। सुबह खाली पेट पानी के साथ कच्चा लहसुन नियमित खाएं, काफी फायदा होगा। तेल में लहसुन को पका कर गर्दन में मालिश भी किया जा सकता है, इससे दर्द में काफी राहत मिलेगी।
    हल्दी (Turmeric)
    हल्दी असहनीय दर्द को चूसने में सबसे कारगर साबित हुई है। इतना ही नहीं यह मांसपेशियों के खिचांव को भी ठीक करता है। एक ग्लास गुनगुने दूध में एक चम्मच हल्दी डाल कर पीएं, दर्द से निजात मिलेगी और गर्दन की अकड़ भी कम होगी।
    तिल के बीज (Sesame Seeds)
    तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, विटामिन के और डी काफी मात्रा में पाई जाती है जो हमारे हड्डी और मांसपेशियों के सेहत के लिए काफी जरुरी है। स्पांडलाइसिस के दर्द में भी तिल काफी कारगर है। तिल के गर्म तेल से गर्दन की हल्की मालिश 5 से 10 मिनट तक करें, फिर वहां गर्म पानी की पट्टी डालें, काफी आराम मिलेगा और गर्दन की अकड़ भी कम होगी।
    और भी हैं कई टिप्स (Some more tips)
    • सुबह शाम भोजन के बाद थोड़ी मात्रा में हरीताकी खाएं, दर्द से निजात मिलेगी और गर्दन की अकड़ कम होगी।
    • शारीरिक श्रम कम करें या इससे परहेज ही कर लें। भारी सामान एकदम नहीं उठाएं
    • रात में चैन की नींद सोने का प्रयास करें।
    • हमेशा हल्के और मुलायम तकिए पर सोएं, तकिए को बदलें नहीं।  
    • सही पोस्चर में बैठे और खड़ा रहें।
    • तला-भुना और मसालेदार खानों से परहेज करें।
    • सलाद और हरी सब्जी का सेवन ज्यादा करें।
    • शराब और धूम्रपान को बाय-बाय करें।
    • प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम और फास्फोरस जिसमें ज्यादा हो वैसे ही भोजन करें।
    • सर्वाइकल कॉलर गर्दन में लगा कर ऑफिस या दुकान जाएं।
    - See more at: http://healthtips wwwsipahiya.blogspot.com
  • राजीव सिपहिया हमीरपुर 

कुष्ठरोग (Leprosy)

Leprosy
कुष्ठरोग (Leprosy) माइकोबैक्टेरियम लेप्री (Mycobacterium Leprae) और माइकोबैक्टेरियम लेप्रोमेटॉसिस (Mycobacterium Lepromatosis) जीवाणुओं के कारण होने वाली एक दीर्घकालिक बीमारी (Chronic Disease) है। यह मुख्य रूप से मानव त्वचा (Skin), ऊपरी श्वसन पथ की श्लेष्मिका (Mucous Membrane of Upper respiratory Track) , परिधीय तंत्रिकाओं (Peripheral Nerves), आंखों और शरीर के कुछ अन्य क्षेत्रों को प्रभावित करती है। यदि कुष्ठरोग (Kushth Rog) का उचित समय पर उपचार न किया जाये तो यह रोग बढ़ सकता है, जिससे त्वचा, नसों, हाथ-पैरों और आंखों में स्थायी क्षति हो सकती है। 

कुष्ठरोग के प्रकार (Types of Leprosy)
कुष्ठरोग सामान्यतः तीन प्रकार का होता है, जो निम्न हैं: 
तंत्रिका कुष्ठ (Nerve leprosy)-इसमें शरीर के प्रभावित अंगो की संवेदनशीलता समाप्त हो जाती है। उस स्थान पर सुई चुभने पर भी मनुष्य किसी प्रकार का कोई दर्द महसूस नहीं करता।
ग्रंथि कुष्ठ (Lapromatus leprosy)-इसमें शरीर के किसी भी भाग में त्वचा से भिन्न रंग के धब्बे या चकत्ते पड़ जाते हैं अथवा शरीर में गांठें निकल आती है।
मिश्रित कुष्ठ- इसमें शरीर के प्रभावित अंगों की संवेदनशीलता समाप्त होने के साथ-साथ त्वचा में चकत्ते भी पड़ते हैं और गांठें भी निकलती हैं।
कुष्ठरोग रोग न तो वंशानुगत होता है न हीं यौन-संपर्क के द्वारा फैलता है। वयस्कों की अपेक्षा बच्चों में इस रोग के होने का खतरा अधिक होता है। अतः: जो बच्चे कुष्ठ रोगियों के संपर्क में रहते हैं, उनको इस रोग से बचाव के लिए अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है।

केवल ऐसे संक्रमित कुष्ठ रोगी जिनका बहुत दिनों से उपचार न हुआ हो के संपर्क में आने से कुष्ठ फैल सकता है। इससे पीड़ित लोग भी उपचार के मात्र 2 सप्ताह बाद ही संक्रामक नहीं रह जाते।यदि कुष्ठ रोग अति संक्रामक स्थिति में है, तो परिचारक (Attendant), कुष्ठ रोग की दवाओं का सेवन करके रोग मुक्त रह सकता है। 

कुष्ठरोग एक वैश्विक समस्या (Leprosy in World)
1995 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन) (डब्ल्यूएचओ) (WHO) के अनुमान के अनुसार कुष्ठरोग के कारण स्थायी रूप से विकलांग हो चुके व्यक्तियों की संख्या 2 से 3 मिलियन के बीच थी। पिछले 20 वर्षों में, पूरे विश्व में 15 मिलियन लोगों को कुष्ठरोग से मुक्त किया जा चुका है। कुष्ठरोग और इसके पीड़ितों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये विश्व कुष्ठरोग दिवस (वर्ल्ड लेप्रसी डे) की स्थापना की गई।

कुष्ठ रोग के संबंध में गलत तथ्य (Myths About Leprosy)
  • कुछ लोगों का विश्वास है कि वंशानुगत कारणों, अनैतिक आचरण, अशुद्ध रक्त, खान-पान की गलत आदतें जैसे सूखी मछली खाने, पूर्वपापकर्म आदि कारणों से कुष्ठ रोग होता है।
  • लोग मानते हैं कि कुष्ठ रोग केवल कुछ ही परिवारों में फैलता है। यह केवल स्पर्शमात्र से हो जाता है।
  • कुष्ठ रोग प्राय: कुरूपता के साथ जुड़ा हुआ होता है। कुरूपता आने के बाद ही कुष्ठ रोग का निदान किया जा सकता है।
  • कुष्ठ रोग अत्यंत संक्रमणशील है एवं यह संक्रमणशीलता कुरूपता से जुड़ी हुई है।
  • कुष्ठ रोग लाइलाज है।
  • जिन परिवारों में कुष्ठ रोगी हैं, उस परिवार के बच्चों को कुष्ठ रोग होगा ही।
  • कुष्ठरोग के लक्षण

    माइकोबैक्टेरियम लेप्री (Mycobacterium leprae) और माइकोबैक्टेरियम लेप्रोमेटॉसिस (Mycobacterium lepromatosis) जीवाणु 
  • सामान्य उपचार


    कुष्ठरोग का इलाज बेहद आसान और कई सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में किया जाता है। कुष्ठ रोग होने पर निम्न उपाय अपनाने चाहिए: 
    कुष्ठरोग का इलाज (Treatment of Leprosy)
    • सरकारी अस्पताल द्वारा रिहाइशी इलाकों में मौजूद स्वास्थ केंद्रों में नि:शुल्क इलाज उपलब्ध है।
    • अगर शरीर पर एक से पांच धब्बे हो तो छह माह तक दवाई लेनी चाहिए।
    • 6 से 12 धब्बे हो तो 12 माह या इससे अधिक समत तक दवाई लेने से यह रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है।
    • कुष्ठ रोग के घरेलू उपचार (Home Remedies For Leprosy)

      Home Remedies for Leprosy
      लेप्रेसी (Leprosy) यानि कुष्ठ रोग से व्यक्ति न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी प्रभावित होता है। कुष्ठ रोगियों के प्रति दूसरे लोगों के असामान्य रवैये से यह रोगी निराश हो जाते हैं। कुष्ठ रोग शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। जिस हिस्से पर भी कुष्ठ रोग का प्रभाव होता है वहां की त्वचा देखने में संकरी सी नजर आती है और वह हिस्सा सामान्य तरह से काम नहीं करता।
      कई बार कुष्ठ रोग से प्रभावित त्वचा सूज जाती है और उस स्थान पर लाल चकत्ते भी पड़ सकते हैं। इसके अलावा प्रभावित हिस्से पर फफोले जैसी त्वचा भी उभर सकती है। कुल मिलाकर कुष्ठ रोगी बेहद परेशानी महसूस करते हैं। कुष्ठ रोग के उपचार के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिन्हें अपनाकर काफी हद तक कुष्ठ रोग को ठीक किया जा सकता है-
      हल्दी (Turmeric)
      हल्दी में हाइडेकोटायल होता है। हल्दी को पट्टी पर लगाकर प्रभावी स्थान पर बांधा जा सकता है। हल्दी से त्वचा की सूजन, रंजकता आदि कम हो जाती है क्योंकि यह मरहम का काम करती है।
      नीम (Neem)
      नीम की पत्तियों की पीसकर लेप के रूप में प्रयोग करें। नीम में बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए उत्तम एंटीसेप्टिक एजेंट होता है। पत्तियों के लेप को एक दिन में कम से कम दो बार प्रभावित स्थान पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए नीम के पेस्ट में काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। इसके अलावा नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाने से भी आराम मिलता है।
      एरोमाथेरेपी (Aromatherapy)
      कुष्ठ रोग के इलाज के लिए एरोमाथेरेपी भी ली जा सकती है। इस थेरेपी में विभिन्न गुणकारी तेलों का इस्तेमाल होता है जो कि शरीर के लिए टॉनिक की तरह काम करता है और एंटसेप्टिक एजेंट के रूप में भी शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।
      मंडूकपर्णी या गोटू कोला (Gotu kola or Centella Asiatica)
      मंडूकपर्णी या गोटू कोला को प्रयोग बहुत की त्वचा संबंधी बिमारियों से निजात के लिए प्रयोग किया जाता है। शरीर के घाव, जलन आदि के उपचार के लिए भी गोटू कोला का इस्तेमाल होता है। गोटू कोला को सिर दर्द और बुखार के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। गोटू कोला के पत्तों को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। इसके बाद इस पानी को छानकर इसका तीन चौथाई हिस्सा रोजाना दिन में तीन बार पीएं। कुष्ठ रोग में लाभ होगा।
      राइजोम्स (Risomes)
      राइजोम्स में एंटीफंगल गुण होते हैं। राइजोम्स का स्वाद कड़वा और तेज होता है और बहुत तेज महक भी होती है। कच्ची राइजोम्स को कुष्ठ रोग के उपचार के लिए इस्तेमाल करें।
      बाबची (Babchi)
      कुष्ठ रोग के इलाज के लिए बाबची सबसे असरकारक जड़ी-बूटी मानी जाती है। बाबची के बीजों का पाउडर बनाकर कुष्ठ रोग के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा बाबची के पत्तों का पेस्ट बनाकर भी प्रभावित स्थान पर लगाने से कुष्ठ रोग में आराम मिलता है। इससे सूजन कम होती है और व्यक्ति का रोग ठीक होने की प्रक्रिया भी तेज होती है।
      व्हीट ग्रास (Wheat Grass)
      व्हीट ग्रास कुष्ठ रोग के इलाज के लिए एक चमत्कारी प्रॉडक्ट है। इसके इस्तेमाल से एक रात में ही रोग में आराम महसूस किया जा सकता है तथा तीन महीने के लगातार इस्तेमाल से लगभग कुष्ठ को ठीक किया जा सकता है। व्हीट ग्रास को पेस्ट बनाकर प्रभावित स्थान पर लगाया जा सकता है।
      कालमोगरा का तेल (Kalmogra Oil)
      यह तेल भी कुष्ठ रोग के इलाज में बेहद लाभकारी है। कालमोगरा के तेल में नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर प्रभावित स्थान पर मालिश करने से बेहद लाभ होता है। इसके तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कि घाव को तेजी से भरते हैं और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।
      - See more at: http://wwwsipahiya.blogspot.com राजीव सिपहिया 

अपच (Indigestion)

wwwsipahiya.blogspot.com

Indigestion
खाना इंसान के लिए बेहद जरूरी है। खाने से हमें ताकत मिलती है। इंसान जो खाता है उसे पेट पचाता है। अगर पेट की पाचन क्रिया रुक जाए तो यह गंभीर समस्या का कारण बन जाती है। 

अपच (About Indigestion in Hindi)
पाचन तंत्र में किसी गड़बड़ी के कारण भोजन न पचने को अपच या अजीर्ण (Indigestion) कहते हैं। यह खुद में कोई रोग नहीं है परन्तु इसके कारण कई गंभीर रोग हो सकते है या यह किसी गंभीर रोग का लक्षण हो सकता है। यदि अपच वाली स्थिति काफी दिनों तक बराबर बनी रहती है तो शरीर में खून का बनना बंद हो जाता है और व्यक्ति धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है। इसलिए इस रोग को साधारण नहीं समझना चाहिए।

अपच के लक्षण

अपच की मुख्य वजहें (Main Causes of Indigestion in Hindi) 
कई बार समय-असमय भोजन करने से,कभी-भी,कहीं-भी,कुछ-भी खाने-पीने तथा बार-बार खाते रहने से पहले खाया हुआ भोजन ठीक से पच नहीं पाता है और दूसरा भोजन पेट में पहुँच जाता है। ऐसे में पाचन तंत्र भोजन को पूर्ण रूप से नहीं पचा पाता जो अजीर्ण का मुख्य कारण है।

अपच पेट के कुछ खास रोगों के कारण भी हो हो सकता है जैसे कि :
  • अल्सर (Ulcer)
  • गर्ड
  • पेट के कैंसर
  • गैस्ट्रोपॉरेसिस (Gastroparesis यह अक्सर मधुमेह रोगियों में होता है)
  • पेट का संक्रमण 
  • चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम
  • पुरानी अग्न्याशयशोथ (Chronic Pancreatitis)
  • थायराइड रोग (Thyroid)

कुछ खास दवाएं भी अपच का कारण बन सकती हैं, जैसे कि
  • एस्पिरिन (Aspirin) और कई अन्य दर्द निवारक गोलियाँ
  • एस्ट्रोजन और मौखिक गर्भ निरोधक
  • स्टेरॉयड दवाएं (Steroids)
  • कुछ एंटीबायोटिक दवाएं (Antibiotic)
  • थायराइड दवाएं

कुछ जीवनशैली संबंधित आदतें भी अपच के लिए जिम्मेदार होती हैं जैसे:
  • उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ खाने,  बहुत ज्यादा भोजन, या तनावपूर्ण स्थितियों के दौरान खाना खाना
  • बहुत ज्यादा शराब पीना
  • सिगरेट धूम्रपान
  • तनाव और थकान
  • सामान्य उपचार


    अपच से बचने का सबसे आसान तरीका है खान-पान संबंधित आदतों पर काबू रखना। इसके अलावा डॉक्टर जिन बातों पर ध्यान देने को कहते हैं वह बातें निम्न हैं: 

    अपच से बचने के सरल उपाय (Treatment of Indigestion in Hindi)
    • मिर्च, मसाले, गरिष्ठ भोजन, मछली, शराब, अंडा, आदि का सेवन न करें। 
    • हरी सब्जियां जैसे - मूली, पालक, मेथी, लौकी, तोर, परवल आदि का सेवन करें। 
    • रेशे वाली चीजें अधिक मात्रा में खाएं। 
    • चोकर वाले आटे की रोटी खाएं। 
    • रात्रि के भोजन के बाद थोड़ा बहुत जरूर टहलें।
    • धूम्रपान छोड़ दें। 
    • मादक पेय पदार्थों से बचें। 
    • यदि अजीर्ण पुराना हो तो गेहूं की दलिया, मूंग की दाल, छाछ, पतली रोटी आदि के सिवाय और कुछ न खाएं।  
    • दिन में चार-पांच गिलास पानी जरूर पिएं|  जाड़े की ऋतु में गुनगुना पानी पी सकते हैं। 
    • फ्रिज में रखा भोजन, साग-सब्जी, दाल आदि न खाएं। सदैव ताजा तथा पौष्टिक भोजन करें। 
    • मन में क्रोध, ईर्ष्या, तनाव, आदि नकारात्मक विचारों को बिलकुल न आने दें। मन के विचारों का सीधा प्रभाव पेट पर पड़ता है

    अपच से राहत के घरेलू उपाय (Home Remedies For Indigestion)

    Home Remedies for Indigestion
    इनडाइजेशन या अपच की समस्या को चिकित्सीय भाषा में डायसेप्सिया (Dyspepsia) कहा जाता है। अपच की समस्या पेट में भोजन को पचाने वाले रसों के स्त्रवित न होने से होती है। यह समस्या खासकर बहुत तेज मसाले वाला खाना या बहुत तैलीय खाना खाने से होती है। यदि आप भूख से ज्यादा खा लेते हैं तब भी आपको अपच की समस्या हो सकती है। 
    अपच के दौरान व्यक्ति को बहुत ज्यादा गैस, उल्टी, पेट में दर्द, सीने या पेट में जलन आदि समस्याएं हो सकती हैं। अपच से राहत के लिए कुछ घरेलू उपाय लाभकारी साबित होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही प्रभावी घरेलू नुस्खों के बारे में-
    1. सेब का सिरका (Apple cider vinegar)
    सेब के सिरके में यूं तो एसिडिक गुण होते हैं लेकिन यह एसिड से राहत देने में भी प्रभावी है। अपच से राहत के लिए एक चम्मच कच्चे और अनफिल्टर्ड सेब के सिरके को एक कप पानी में मिलाएं। इसके बाद इसमें एक चम्मच कच्चा शहद मिलाएं। इस पेय को दिन में दो से तीन बार पीएं। अपच से राहत मिलेगी।
    2. सौंफ (Saunf)
    अपच से बचाव के लिए सौंफ भी बेहद गुणकारी है। बहुत मसालेदार और वसा वाले खाने से होने वाली अपच को बेहद जल्दी ठीक कर देती है। अपच से बचाव के लिए सौंफ के दानों को तवे पर हल्का सा गर्म करें और उसका पाउडर बना लें। पानी के साथ इस पाउडर को दिन में दो बार लें। सौंफ के दानों से तैयार चाय या सौंफ को यूं ही मुंह में डालकर चबाने से भी अपच से राहत मिलती है। साथ ही यह माउथ फ्रेशनर की तरह काम भी करती है।
    3. अदरक (Ginger)
    अदरक में मौजूद पाचन रस और एंजाइम खाने को पचाने में बेहद लाभकारी हैं। अपच से राहत के लिए अदरक के छोटे छाटे टुकड़ों पर नमक डालकर उन्हें यूं ही चबाया जा सकता है। इसके अलावा दो चम्मच अदरक के रस में नींबू का रस, थोड़ा सा काला और थोड़ा सा सफेद नमक मिलाकर बिना पानी के पीने से बेहद राहत मिलती है। 
    इसके अलावा अदरक के रस और शहद को गुनगुने पानी के साथ भी लिया जा सकता है। अदरक की चाय भी बेहद लाभकारी होती है। इतना ही नहीं खाना बनाने में अदरक का प्रयोग मसाले के तौर पर करने से भी अदरक बेहद लाभ देता है।
    4. बेकिंग सोडा (Baking Soda)
    अपच से बचने के लिए बेकिंग सोडा सबसे आसान घरेलू उपाय है। आधे गिलास पानी में थोडा़ सा बेकिंग सोडा मिलाकर इस पानी को पीएं। इससे तुरंत राहत मिलती है।
    5. अजवायन (Ajwain)
    अजवायन पेट को दुरूस्त रखने और खाने को पचाने के साथ ही पेट दर्द से भी राहत देती है। सौंठ और अजवायन को मिलाकर पाउडर बनाएं। एक चम्मच पाउडर में काली मिर्च मिलाएं और गर्म पानी के साथ पीएं। इस पेय को दिन में एक या दो बार पी सकते हैं। अजवायन के दानों को मुंह में रखकर चबाने से भी आराम मिलता है।
    6. हर्बल चाय (Herbal Tea)
    पुदीना या कैमोमाइल की हर्बल या ग्रीन टी भी पाचन शक्ति को दुरूस्त रखती है। खाना खाने के बाद एक कप हर्बल टी पीने से खाना जल्दी पचता है और पेट में वसा भी जमा नहीं होती। ऐसे में आपका वजन भी ठीक रहता है। लेकिन खाने के बाद सामान्य चाय या कॉफी से बचना चाहिए। 
    7. नमकीन छाछ (Salted Buttermilk)
    खाने के साथ नमकीन छाछ का इस्तेमाल भी आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाता है। रात के समय दही की जगह छाछ में काला नमक और भुना हुआ जीरा डालकर पीएं। पेट में जलन से भी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं सुबह नाश्ते में और दोपहर के खाने में भी छाछ का इस्तेमाल सर्वोत्तम है। गर्मियों के दिनों में यह पेट के साथ ही पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद है।
    - See more at: http://wwwsipahiya.blogspot.com

पीला बुखार (Yellow Fever)

पीतज्वर या पीला बुखार (Yellow fever) तेजी से होने वाला एक संक्रामक बुखार हैं, जो अचानक शुरू होता है। इस रोग का कारक एक सूक्ष्म विषाणु (Flavivirus) होता है, जिसका संवहन एडीस ईजिप्टिआई (Aedes Aegypti) जाति के मच्छरों द्वारा होता है।

क्या है पीला बुखार (About Yellow Fever in Hindi)
पीतज्वर में तेज बुखार के कारण जिगर और गुर्दे की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है| जिगर (Liver) के बीमार होने के कारण रोगी को पीलिया हो जाता है और उसकी त्वचा का रंग पीला पड़ जाता है। इसी कारण इस बुखार को यलो फीवर कहते है।

पीत ज्वर या पीला बुखार के लक्षण (Symptoms of Yellow Fever)
पीतज्वर में अकसर मरीजों को तेज बुखार होता और शरीर पीला पड़ जाता है। साथ ही कई मामलों में तेज ठंड, कपकपी या पीठ दर्द की समस्या भी देखने को मिलती है। 

यह रोग दस दिन तक रहता है और घातक न हुआ तो रोगी धीरे-धीरे ठीक हो जाता है। अमूमन पीतज्वर दुबारा नहीं होता और अगर होता है तो यह घातक सिद्ध होता है।​ मच्छरों से बचाव इस रोग का सबसे उत्तम उपाय है। पीतज्वर के टीके का असर करीब चार वर्ष तक रहता है। रोग हो जाने पर केवल लक्षणों के अनुसार चिकित्सा संभव है।
यह रोग कर्क (Cancer Line) तथा मकर (Capricorn Line) रेखाओं के बीच स्थित अफ्रीका तथा अमरीका के भूभागों में अधिक होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार प्रतिवर्ष पूरी दुनिया में लगभग 200,000 लोग पीतज्वर या पीले बुखार की चपेट में आते हैं। 30,000 के आसपास लोग इस जानलेवा बीमारी से अपनी जान गँवा देते हैं।

पीला बुखार के लक्षण

पीला बुखार के कारण (Yellow Fever Causes)
पीतज्वर या पीला बुखार अधिकांश रूप से संक्रमित स्थानों की यात्रा करने से फैलता है। साथ ही जिन इलाकों में यह मच्छर हो उन इलाकों में रहने या जाने से भी फैल सकता है।

सामान्य उपचार


पीतज्वर का एक भी लक्षण नज़र आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाए। अगर रोगी को तेज बुखार हो और उसका शरीर भी पीला पड़ रहा हो तो बिना समय गंवाएं डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

पीले बुखार के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Yellow Fever)

Home Remedies for Yellow Fever
यलो फीवर या पीत ज्वर संक्रमण से होने वाली खतरनाक बीमारी है, लेकिन इसके लिए बहुत से इलाज मौजूद हैं जो इस पर काबू पा सकते हैं। पीत ज्वर या पीला बुखार मादा मच्छर के काटने से होता है। पीले बुखार में रोगी का लीवर डैमेज होने या पीलिया होने का खतरा रहता है। साथ ही रोगी को उल्टियां भी हो सकती हैं। पीले बुखार से निजात के लिए बहुत से घरेलू नुस्खे भी हैं, जिससे प्राकृतिक तरीके से इसका उपचार किया जा सके।
1. तुलसी और काली मिर्च (Basil and Black Pepper)
काली मिर्च पीले बुखार के इलाज में बहुत कारगर साबित हो रही है। आधा लीटर डिस्टिलड पानी में कुछ तुलसी के पत्ते डालकर उबलने दें। इस पानी में आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। इस पानी को रंग बदलने तक उबलने दें। यह पानी न केवल पीले बुखार को कम करता है बल्कि आपको तुरंत ऊर्जा भी देता है। इस पानी में तीन चम्मच शहद भी मिलाया जा सकता है। इसे दिन में दो बार पीएं।
2. प्याज़ (Onion)
एक कच्चा प्याज लें और दो हिस्सों में काट लें। इसे ओवन में डालकर लगभग 15 मिनट के लिए 400 डिग्री पर सेंक लें। ऐसा करने से प्याज का रस आसानी से निकल जाता है। इस रस में कुछ बूंदे शहद की मिलाएं। इस मित्रण को पीले बुखार से निजात के लिए इस्तेमाल करें।
3. लहसुन (Garlic)
बार बार उल्टी होने से डिहाइड्रेशन हो जाता है जिससे शरीर आमतौर पर कमजोर हो जाता है और इससे शरीर की इम्यूनिटी भी घटती है। लहसुन अपने वायरल विरोधी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। लहसुन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के साथ साथ वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से शरीर की रक्षा करने में सक्रिय भूमिका निभाता है। छह से दस लहसुन की कली लेकर उन्हें कुचल लें। इस लहसुन को आप यूं भी खा सकते हैं या फिर शहद मिलाकर सुबह सुबह खाएं। 
4. नारियल पानी (Coconut Water)
पीले बुखार में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नारियल पानी बेहद लाभकारी है। यह शरीर को हाइड्रेट करके अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। एक दिन में कम से कम तीन से चार बार नारियल पीएं।
5. गन्ने का रस (Sugarcane Juice)
डिहाइड्रेशन पीले बुखार का सबसे खतरनाक लक्षण है। ऐसे में गन्ने का रस कमजोर शरीर को स्फूर्ति देता है। गन्ने के रस से निर्जलित शरीर के लिए आवश्यक विटामिन और खनिज की आपूर्ति की जा सकती है। गन्ने का रस शरीर की मांसपेशियों में ग्लूकोज की आपूर्ति करता है। शरीर में आवश्यक प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए दिन में तीन बार गन्ने के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है।यह भी पीले बुखार से पीड़ित मरीज की उच्च शरीर के तापमान को कम कर देता है।
6. जौ का पानी (Barley Water or Jau ka pani)
जौ एक संपूर्ण अनाज है जिसमें स्वस्थ जीवन शैली के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व है मौजूद हैं। जौ में विटामिन बी 1, बी 2, बी 5, 9 और विटामिन ई होता है। यह पीले बुखार से पीड़ित मरीज की सूजन और शरीर के उच्च तापमान को कम करता है। एक दिन में तीन बार जौ का पानी पीने से पीले बुखार में आराम मिलता है।
7. नींबू और नमक (Lemon and Salt)
पीले बुखार से पीड़ित व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति और ज्यादा थका हुआ लगता है। एक गिलास पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर पीने से भी पीले बुखार में काफी आराम मिलता है। इस नींबू वाले पानी में एक चुटकी नमक भी मिलाएं। यह पानी डिहाइड्रेशन की कमी को पूरा करता है और रोगी को ऊर्जा देता है।
- See more at: wwwsipahiya.blogspot.com